-अंतिम टी20 मैच में 99 रनों की विस्फोटक पारी खेल इंग्लैंड को मैच जीताया।-डेविड मलान के पास लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा टी20 शतक बनाने का था मौका।-मलान बोले-'मुझे पता है कि मेरे पास ताकत है और उसका इस्तेमाल सही समय पर करना है।'
नई दिल्ली। 99 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इंग्लैंड (england) को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ अंतिम टी20 (T20 Match) मैच में जीत दिलाने वाले डेविड मलान (Dawid Malan) ने शतक पूरा ना होने पर मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें मैथ्स की क्लास में लौटना पड़ेगा। क्रिकेट में डेब्यू के बाद से ही मलान मैच दर मैच शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि वह टी20 में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मलान के पास अपना दूसरा टी-20 शतक (Second Century of T20 ) पूरा करने का मौका था, लेकिन कुछ गलतफहमी के चलते उनके हाथ से यह मौका निकल गया। मलान (Malan) 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर 98 रन पर पहुंच गए और दोनों टीमों का स्कोर भी बराबर हो गया। मलान को शतक पूरा करने के लिए चौका लगाना था, लेकिन वह अगली गेंद पर सिंगल के लिए दौड़ पड़े और 99 रन पर नाबाद रह गए।
मैच के बाद मलान ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे शतक के बारे में पता होना चाहिए था, लेकिन कुछ भी हो मैं सिंगल के लिए जरूर दौड़ता। शायद अब मुझे मैथ्स क्लास में लौटना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि मैच जीतने के लिए पांच रन चाहिए थे, लेकिन वह एक रन इसलिए भागे क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि अगर वह एक रन नहीं लेंगे तो क्या होगा।
मलान ने अंत तक खेलते हुए नाबाद 99 रन ठोके। उनके पास हालांकि इस दौरान अपना शतक पूरा करना का मौका था, लेकिन उन्होंने 98 रन पर खेलते हुए एक रन ले लिया जिससे मैच वहीं समाप्त हो गया था। मलान चौका या Six भी लगा सकते थे और इसके लिए उनके पास पर्याप्त गेंदें भी थीं।
मलान हालांकि शतक नहीं जड़ सके लेकिन टीम की जीत में अहम भूमिका निभा गए। उन्होंने कहा, मेरे पास लय थी और जोस बटलर ने पारी की इतनी तेज शुरुआत नहीं की जितनी वह आमतौर पर करते हैं। मुझे पता है कि मेरे पास ताकत है और उसका इस्तेमाल सही समय पर करना है।