
केपटाउन. टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि टीम विकेटों की खबरों से अंजान होकर अपने खेल पर ध्यान दे रही है। मेहमान भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां पांच जनवरी से पहला टेस्ट मैच खेलना है और मेजबान टीम ने इस बार पिचों को इस तरह तैयार किया है ताकि उनके तेज गेंदबाजों को मदद मिल सके। शुक्रवार को होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पिच इस समय हरी नजर आ रही है।
स्पष्ट रणनीति, हम इसके लिए तैयार
पुजारा ने मंगलवार को अभ्यास सत्र से इतर से कहा,Þ उन्होंने जिस तरह से पिच तैयार की है, उसे लेकर हम ङ्क्षचतित नहीं है। हमारा पूरा ध्यान पर अपने खेल पर है। विकेट चाहे बिलकुल सपाट हो या फिर उस पर कुछ घास हो, दोनों ही परिस्थितियों के लिए हमारे पास स्पष्ट रणनीति है और हम इसके लिए तैयार हैं।Þ मेजबान टीम के पास कैगिसो रबादा, मोर्ने मोर्कल और डेल स्टेन के रूप में ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो तेज और ऊछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। पुजारा ने कहा,Þ एक टीम के रूप में हम अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं और इसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ आई है। हम हर माहौल में खेलने को तैयार है।
हमारे पास भी काफी अच्छे तेज गेंदबाज
भारत के लिए अब तक 54 टेस्ट मैचों में 4396 रन बना चुके पुजारा ने कहा कि भारत के पास भी काफी तेज गेंदबाज हैं और वह इसे लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा, यह दक्षिण अफ्रीका के ऊपर निर्भर करता है कि वह क्या करना चाहते हैं। हमारे लिए यह कोई मायने नहीं रखता है कि उनकी तरफ से कौन खेल रहे हैं। एक टीम के रूप में इस समय हमारे पास काफी अच्छे तेज गेंदबाज हैं और टीम को इससे फायदा मिल सकता है।