3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया के साथ परमानेंट जुड़ेंगी रोहित की वाइफ! BCCI कर सकती है ऐलान

रोहित शर्मा की वाइफ टीम की 17वीं सदस्य हो सकती हैं...

2 min read
Google source verification
rohit sharma

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2017 में वो पारियां खेली हैं जो हम सबको हमेशा याद रहेंगी। यही नहीं इन पारियों को क्रिकेट इतिहास में हमेशा सहेज कर रखा जाएगा। साल 2017 की रोहित शर्मा की परफॉर्मेंस की बात करें, तो रोहित ने 2017 में वनडे मैचों में 1293 रन बनाए। रोहित ने 2017 में कई शतक लगाए लेकिन उनके 2 शतकों को कई सालों तक याद रखा जाएगा। पहला इंडिया-श्रीलंका सीरीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की तीसरी डबल सेंचुरी। इसके अलावा इंडिया-श्रीलंका टी-20 सीरीज के इंदौर में खेली गई 35 बॉल में शतकीय पारी। इन दोनों ही शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने आसानी से मैच जीत लिए थे। लेकिन आपको पता है कि इन दोनों शतकों की सबसे खास बात क्या थी? इन शतकों की सबसे खास बात थी रोहित शर्मा की इन पारियों में उनकी वाइफ रितिका सजदेह का होना। जब-जब ग्राउंड में मैच देखने के लिए रितिका सजदेह आई रोहित शर्मा ने कमाल की पारी खेली।

इसी को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि रोहित शर्मा की वाइफ रितिका को टीम का 17वां सदस्य बना देना चाहिए। इससे वह हमेशा ग्राउंड में रहेंगी और रोहित एक शानदारी पारी खेलेंगे। रोहित ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उनकी वाइफ उनके साथ होती है तो वह ग्राउंड पर अच्छे तरह से खेल पाते हैं। रितिका के 17वीं सदस्य होने पर रोहित शर्मा ने हसतें हुए कहा कि हां बेशक सुनने में यह फनी लगता हो, लेकिन अगर वह टीम में आती है, तो टीम और मजबूत होगी। रोहित ने कहा कि रितिका एक अच्छी वाइफ होने के साथ-साथ एक अच्छी मैनेजर भी हैं क्योंकि वह सभी चीजों को अच्छे से मैनेज करती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि उन्हें टीम इंडिया का परमानेंट सदस्य बना देना चाहिए। अब देखों ऐसे में बीसीसीआई का क्या रिप्लाई आएगा...