6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्वीरों में देखें अपने चहेते क्रिकेटरों का न्यू ईयर सेलिब्रेशन

साल 2018 के आगाज को आपके चहेते क्रिकेट स्टारों ने किस तरह से मनाया, देखें इन तस्वीरों में...
3 min read
Google source verification
virushka

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अनुष्का के साथ नए साल का सेलिब्रेशन मनाया। विराट और अनुष्का ने इस मौके पर जमकर खरीददारी भी की। साथ ही ढेरों मस्ती भी की। नए साल पर कोहली ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है और लिखा है कि आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें यहीं तस्वीर अनुष्का ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

rohit sharma

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए अभी केपटाउन में है। जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ नए साल का सेलिब्रेशन किया।

shikhar dhawan

शिखर धवन ने भी अपने परिवार के साथ नए साल का सेलिब्रेशन किया। बता दें कि धवन की बीबी और बच्चों को जरुरी कागजात न होने के कारण दुबई में रोक लिया गया था। लेकिन वे लोग नए साल के सेलिब्रेशन से पहले दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए।

bhuvi

यह तस्वीर भुवनेश्वर कुमार ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। भुवी अपनी पत्नी नुपूर के साथ अफ्रीकी दौरे पर गए है। जहां इन लोगों ने नए साल का जश्न मनाया।

umesh yadav

अपनी पत्नी के साथ उमेश यादव और रोहित शर्मा।

suresh raina

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने इस खास दिन को अपनी पत्नी के साथ इंज्वाय किया। यह तस्वीर सुरेश की पत्नी प्रियंका सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

suresh raina

सुरेश रैना एयरपोर्ट के बाहर।

virendra sehwag

वीरेंद्र सहवाग ने भी खास मौके को अपनी पत्नी अंजलि के साथ बिताया।

devid warner

आस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर ने नए साल का जश्न पत्नी और अपने बच्चों के साथ मनाया।

sachin

न्यू ईयर सेलिब्रेशन की यह सबसे खास तस्वीर है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का यह रूप आज तक आप लोगों ने नहीं देखा होगा। लेकिन जब पुराने यारों की संगत मिल जाती है, तो यहीं सब होता है। युवराज सिंह की मेजबानी में हुई इस पार्टी में अजित अगरकर भी दिखें।