क्रिकेट

अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ U19 वर्ल्डकप का फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें ICC का नियम

U19 World Cup 2026 Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।

2 min read
Feb 05, 2026
भारत की अंडर 19 टीम (फोटो- IANS)

IND vs ENG, U19 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि भारतीय टीम 11वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रही है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी है और इस बार छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यह फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में आयोजित होगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भारत में खेलने पर धोनी को भी सताती थी ये चिंता, वर्ल्डकप से पहले पूर्व कप्तान ने किया टीम को सावधान

कीवी टीम के 2 मैच हुए रद्द

हालांकि, हरारे और जिम्बाब्वे में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दौरान कई मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण न्यूजीलैंड की टीम रही, जिसके दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए थे और उसे अगले दौर में पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में अगर फाइनल मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द होता है, तो क्या होगा? आइए जानते हैं आईसीसी के नियम। आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाता है, तो इसके लिए रिज़र्व डे का प्रावधान रखा गया है। अगर 6 फरवरी को मुकाबला नहीं हो पाता है, तो इसे अगले दिन खेला जाएगा।

भारत की U19 टीम

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन और किशन कुमार सिंह।

इंग्लैंड की U19 टीम

बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर और कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन और अली फारूक।

Updated on:
05 Feb 2026 03:36 pm
Published on:
05 Feb 2026 03:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर