U19 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 6 में 12 टीमें क्वालीफाई करेंगी, जहां 6-6 टीमों को दो अलग अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर 6 ग्रुप्स की 2 टॉपर्स को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।
U19 World Cup 2026 Super 6 Teams: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स स्टेज के लिए 11 टीमें कन्फर्म हो चुकी हैं। इस दौर के लिए कुल 12 टीमें क्वालीफाई करेंगी, जबकि एक टीम का फैसला बांग्लादेश और USA के बीच होने वाले मुकाबले के बाद होगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, उसे सुपर सिक्स में जगह मिल जाएगी। ग्रुप D से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहले ही सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले भारतीय टीम ने सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई किया था, जहां उसने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में अमेरिका और बांग्लादेश को हराया था।
ग्रुप A से श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीमें अगले दौर में पहुंच चुकी हैं। वहीं ग्रुप B से भारत और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है। खास बात यह है कि न्यूजीलैंड ने अब तक कोई मुकाबला नहीं जीता है और उसके दोनों मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे, लेकिन दो अंकों के साथ वह टीम सुपर सिक्स में पहुंच गई।
इस ग्रुप में बांग्लादेश और USA के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि भारत और न्यूजीलैंड की टीमें भी आमने-सामने होंगी। हालांकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच का नतीजा सुपर सिक्स के समीकरण पर कोई असर नहीं डालेगा, लेकिन बांग्लादेश और USA के बीच खेला जाने वाला मुकाबला सुपर सिक्स की 12वीं टीम को तय करेगा।
ग्रुप C से इंग्लैंड, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमों ने सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई किया है। जिम्बाब्वे की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। उसने दो मुकाबले गंवाए, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। नेट रन रेट के मामले में जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड से थोड़ा बेहतर रहा, जिसकी वजह से उसे सुपर सिक्स का टिकट मिल गया। ग्रुप D से अफगानिस्तान ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुपर सिक्स में जगह बनाई। वहीं वेस्टइंडीज ने दो मैच जीतकर और साउथ अफ्रीका ने एक मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। तंजानिया ग्रुप D से बाहर होने वाली इकलौती टीम रही।