क्रिकेट

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का जीत के साथ आगाज, श्रीलंका को 90 रनों से हराया

- अंडर-19 वर्ल्ड कप ( Under 19 World Cup ) के मैच में भारत की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने अर्द्धशतक बनाए - प्रियम गर्ग ( Priyam Garg ) ने खेली कप्ताानी पारी
2 min read
india_vs_sri_lanka_u19.jpg

ब्लूमफ़ोन्टीन। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ( ICC Under 19 World Cup ) में भारतीय टीम ( Indian Team ) ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया है। रविवार को भारत ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका टीम को 90 रनों से हरा दिया। भारत की जीत में कप्तान प्रियम गर्ग ( Priyam Garg ) की कप्तानी पारी और यशस्वी जयसवाल ( Yashasvi Jaiswal ) के अर्द्धशतक की अहम भूमिका रही।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर लिया था गेंदबाजी का फैसला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 298 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 45.2 ओवर में 207 रन पर सिमट गई और भारत को जीत मिली।

भारत की पारी, यशस्वी, प्रियम व ध्रुव के अर्धशतक

भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 59, कप्तान प्रियम गर्ग ने 56 और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल नाबाद 52 रन की पारी खेली।पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारतीय टीम के शीर्ष क्रम ने अच्छा योगदान दिया। प्रियम ने 72 गेंद में दो चौके की मदद से 56 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 74 गेंद की पारी में आठ चौके लगाए। जुरेल थोड़े आक्रामक रहे, जिन्होंने 48 गेंदों की नाबाद पारी में तीन चौके और एक सिक्सर लगाया।

आखिर में सिद्धेश वीर ने खेली तूफानी पारी

वहीं आखिर में सिद्धेश वीर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 44 रन ठोक डाले, जिसकी मदद से भारत का स्कोर 297 तक पहुंच गया। श्रीलंका अंडर-19 टीम की ओर से अशियान डेनियल, कविंदू नधीशन, दिलशान मधुशंका और अम्शी डिसिल्वा ने एक-एक विकेट लिया।

श्रीलंका की पारी, भारतीय गेंदबाज रहे हावी

श्रीलंका की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम का पहला विकेट 19 रन पर ही गिर गया। ओपनर नावोद को शुशांत मिश्रा ने छह रन पर आउट कर दिया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कामिल और रविंदु के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई लेकिन इस साझेदारी को यशस्वी जयसवाल ने रविंदु को 49 रन पर आउट करके तोड़ दिया। इसके बाद निपुण धनंजय ने अर्धशतक लगाया पर वो टीम की जीत के लिए नाकाफी रहा। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और श्रीलंका की टीम को पहले मैच में ही हार मिली।

Updated on:
20 Jan 2020 08:40 am
Published on:
20 Jan 2020 08:29 am