
India won in New zealand
लिंकॉन। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की शानदार शतकीय पारी ( Prithvi Shaw century ) की मदद से इंडिया-ए ने रविवार कोए दूसरे अभ्यास मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ( India vs New Zealand ) हरा दिया। पृथ्वी शॉ ने 150 रनों की पारी खेलते हुए मेजबान टीम की अंतिम एकादश को 12 रनों से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया-ए ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
छह विकेट लेकर 360 रनों पर रोकी मेजबान टीम की पारी
इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 372 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद अच्छी बॉलिंग की मदद से टीम ने न्यूजीलैंड अंतिम एकादश को निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट लेकर 360 रन पर रोक दिया। इंडिया-ए से मिले 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड अंतिम एकादश की टीम जैक बॉयले के 130 रनों के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। बॉयले ने 130 गेंदों पर 17 चौके लगाए।
बॉयले के अलावा फिन एलेन ने 87, डेन क्लीवर ने नाबाद 44, कप्तान डेरील मिशेल ने 41 और सीन सोलिया ने 18 रनों का योगदान दिया। इंडिया-ए की ओर से ईशान पोरेल और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
शॉ के अलावा इन बल्लेबाजों ने भी की शानदार बल्लेबाजी
इससे पहले, इंडिया-ए ने 372 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मेहमान टीम के लिए शॉ ने केवल 100 गेंदों पर ही 22 चौके और दो छक्के लगाए। शॉ ने इस शतक के साथ ही भारतीय टीम के लिए अपना दावा ठोक दिया है। शॉ के अलावा विजय शंकर ने 58, मयंक अग्रवाल ने 32, क्रुणाल पांड्या ने 32, सूर्यकुमार यादव ने 26 और कप्तान शुभमन गिल ने 24 रनों का योगदान दिया।
दोनों टीमें 22 जनवरी से खेलेंगी तीन अनाधिकारिक वनडे मैच
न्यूजीलैंड अंतिम एकादश के लिए कप्तान डेरील मिशेल ने तीन और जैक गिब्सन तथा एंड्रयू हेजलडाइन ने दो-दो और हेनरी शिल्पी तथा सीन सोलिया ने एक-एक विकेट लिया। इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच अब 22 जनवरी से तीन अनाधिकारिक वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 30 जनवरी से दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच भी खेलेगी।
Updated on:
19 Jan 2020 04:16 pm
Published on:
19 Jan 2020 03:48 pm
