
Indian team wore black band
बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच ( Ind vs Aus ) के दौरान बापू ( Bapu Nadkarni ) को श्रद्धांजलि दी। टीम सीरीज के निर्णायक मैच को खेलने के लिए अपने बाजूओं पर काली पट्टी ( black band ) बांधकर मैदान पर उतरी। बापू का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 86 साल के थे।
एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के खिलाड़ी एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पूर्व भारतीय टेस्ट आलराउंडर रमेशचंद्र गंगाराम 'बापू' नाडकर्णी के निधन पर उन्हें सम्मान देने के लिए अपने बाजूओं पर यह काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। दरअसल, नाडकर्णी बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने 1955 से लेकर 1968 तक भारत के लिए 41 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 1414 रन बनाने के अलावा 88 विकेट भी हासिल किए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला पहला और आखिरी टेस्ट
नाडकर्णी ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर गेंदबाजी की थी। नाडकर्णी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। अबतक के सबसे किफायती गेंदबाज रहे नाडकर्णी ने अपने टेस्ट करियर में 9165 गेंदें फेंकी, जिसमें उन्होंने केवल 2559 रन ही खर्च किए थे।
Updated on:
19 Jan 2020 04:13 pm
Published on:
19 Jan 2020 04:06 pm
