क्रिकेट

अंपायर टॉफेल ने खोला राज, सहवाग के तिहरे शतक में उनका भी हाथ था

टीम इंडिया 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेल रही थी। इसी टेस्ट में Virender Sehwag ने छक्के से अपना तिहरा शतक पूरा किया था।
2 min read
Virender Sehwag
Virender Sehwag

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भारत के पहले ऐसे बैट्समैन थे, जिन्होंने तिहरा शतक लगाया था। वह मैदान के भीतर जितने आक्रमक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे, उतना ही वह अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। सहवाग की इस जिंदादिली के प्रशंसकों में से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज अंपायर सामइन टॉफेल (Simon Taufel) भी शामिल हैं। टॉफेल को भी उनकी चुटकी के लिए जाना जाता है। साइमन ने वीरेंद्र सहवाग के साथ बिताए पलों को ताजा करते हुए टॉफेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि सहवाग के तिहरा शतक में उनका भी योगदान था।

2004 में बने थे सहवाग मुल्तान के सुल्तान

टीम इंडिया 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेल रही थी। इसी टेस्ट में सहवाग ने छक्के से अपना तिहरा शतक पूरा किया था। इसके बाद तो सहवाग को मुल्तान का सुल्तान ही कहा जाने लगा। इस मैच में 2004 से लेकर 2008 तक लगातार पांच बार आईसीसी अंपायर आफ द ईयर खिताब जीतने वाले टॉफेल मैदानी अंपायरों में शामिल थे। इस मैच में दूसरे अंपायर इंग्लैंड के डेविड शेफर्ड थे और मैच रेफरी श्रीलंका के रंजन मदुगले।

मुल्तान टेस्ट का हिस्सा होना मेरा सौभाग्य : टॉफेल

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइमन टॉफेल ने कहा कि वह खुशकिस्मत थे कि उन्हें मुल्तान टेस्ट में अंपायरिंग करने का मौका मिला। इसके अलावा सहवाग की जिंदादिली की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसे खिलाड़ियों के साथ अंपायरिंग करने में खूब मजा आता था। टॉफेल बोले, सहवाग ऐसे खिलाड़ी थे, जो 300 रन भी बना सकते थे और और शून्य पर भी आउट हो सकते थे। उनका टेम्परामेंट शानदार था। क्षेत्ररक्षण के दौरान वह उनके पास ही स्क्वायर लेग पर मेरे साथ खड़े होते थे। सहवाग को किसी बात पर हैरान करना आसान नहीं है। वह हमेशा अपनी हाजिरजवाबी से पलटवार करते थे। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि वैसे तो उन्हें याद नहीं है, लेकिन सहवाग के तिहरे शतक पूरा करने के लिए उनके मारे गए छक्के में उनका सिक्स के लिए दिया गया सिग्नल भी जिम्मेदार था।

द्रविड़ कर रहे थे कप्तानी

साइमन टॉफेल ने बताया कि इस मैच में सौरव गांगुली की जगह राहुल द्रविड़ कप्तानी कर रहे थे। गांगुली की कमर में चोट थी। वह इस मैच में खेलने नहीं उतरे थे। इस टेस्ट में भारत ने पारी और 52 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इस मैच में सहवाग ने 375 गेंद पर 309 रन बनाए थे। बता दें कि यह वही टेस्ट था, जिसमें सचिन तेंदुलकर जब 194 रन पर नाबाद थे, तब द्रविड़ ने पांच विकेट पर 675 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस कारण द्रविड़ की काफी आलोचना भी हुई थी।

Published on:
02 Apr 2020 04:31 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा