24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईसीसी ने विराट को पहचानने का दिया चैलेंज, नीशाम ने किया ट्रॉल, राहुल मुस्कुराए

ICC ने KL Rahul की तस्वीरों के बीच में से Virat Kohli की तस्वीर ढूंढ़ने का प्रशंसकों को चैलेंज दिया है। क्या आप ढूंढ़ सकते हैं कोहली की तस्वीर!
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 1 Apr 2020, 5:55 PM IST

kl rahul virat kohli

kl rahul virat kohli

नई दिल्ली : कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर के कारण पूरी दुनिया में खेल प्रतियोगिताएं बंद है। ऐसे में खिलाड़ी और संगठन अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए नए-नए तरीके अख्तियार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी एक नायाब तरीका ढूंढ़ा। उसने विराट कोहली के स्टाइल में केएल राहुल (KL Rahul) की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर लगाया है और इन तस्वीरों के ढेर में एक तस्वीर विराट कोहली (Virat Kohli) की लगाकर उसे ढूंढ़ने का चैलेंज प्रशंसकों को दिया।

कोरोना वायरस की वजह से लंकाशर क्लब के चेयरमैन डेविड हॉजकिस की मौत

नीशाम ने किया ट्रॉल

आईसीसी के इस आसान चैलेंज पर न्‍यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्‍स नीशाम ने आईसीसी को ही ट्रॉल कर दिया। उन्होंने मजाहिया अंदाज में आईसीसी को संबोधित करते हुए लिखा, 'आप लोग सच में रास्‍ता भूल गए हैं।' इतना ही नहीं, इस पर केएल राहुल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आईसीसी की पोस्ट पर स्‍माइली बनाया है।

खतरनाक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को मिली न्यूजीलैंड से खेलने की इजाजत, आईसीसी ने बताया असाधारण परिस्थिति

कोरोना ने थाम दी है दुनिया रफ्तार

कोरोना वायरस के कारण इस वक्त दुनियाभर की रफ्तार थम गई है। पूरी दुनिया में अब तक आठ हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 41 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो अब तक 1400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।