क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ऐतिहासिक डेब्यू, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, साल-दर-साल तोड़े ये कीर्तिमान

Vaibhav Suryavanshi breaks Sachin Tendulkars record: वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार शनिवार को भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू कर इतिहास रच दिया है। वह सचिन तेंदुलकर का साढ़े तीन दशक से ज्‍यादा पुराना रिकॉर्ड तोड़कर सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
2 min read
Jul 04, 2026
Vaibhav Suryavanshi breaks Sachin Tendulkars record
वैभव सूर्यवंशी को डेब्‍यू कैप सौंपते तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Vaibhav Sooryavanshi Historic Debut: आखिरकार इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। टीनएज बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को भारत के लिए अपना अंतरराष्‍ट्रीय डेब्यू कर लिया है। उन्‍हें जैसे ही तिलक वर्मा ने डेब्‍यू कैप सौंपी तो उन्‍होंने सबसे कम उम्र में डेब्‍यू कर इतिहास रच दिया। 15 साल के इस खिलाड़ी ने महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अपना डेब्यू किया था।

आईपीएल 2026 के प्रदर्शन का मिला इनाम

सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई है। वह आईपीएल 2026 में 230 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर समेत कई अवॉर्ड भी जीते थे।

साल दर साल बना रहे रिकॉर्ड

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में वैभव सूर्यवंशी का जन्‍म 2011 में हुआ था। जब वह सिर्फ 12 साल और 284 दिन के थे, तो उन्‍होंने 2024 में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया। उसी साल उन्हें इंडिया की अंडर-19 टीम में चुना गया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में 58 गेंदों पर शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन में 1.10 करोड़ में खरीदा। वह सिर्फ 13 साल की उम्र में आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

सूर्यवंशी ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया और शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर अपनी मंशा दिखा दी। फिर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक बनाकर वह आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

15 साल 99 दिन में इंटरनेशनल डेब्‍यू

वैभव सूर्यवंशी 15 साल 99 दिन यानी भारत के सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 16 साल 205 दिन में टेस्ट और 16 साल 238 दिन ODI में डेब्यू किया था, जबकि वाशिंगटन सुंदर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20I में डेब्यू करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने 18 साल 80 दिन की उम्र डेब्‍यू किया था।

फुल मेंबर देशों के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीउम्रटीमविरोधीस्थानसाल
1हसन रज़ा14 वर्ष 227 दिनपाकिस्तानजिम्बाब्वेफैसलाबाद1996
2वैभव सूर्यवंशी*15 वर्ष 99 दिनभारतइंग्लैंडमैनचेस्टर2026
3मोहम्मद शरीफ15 वर्ष 116 दिनबांग्लादेशजिम्बाब्वेहरारे2001
4मुश्ताक मोहम्मद15 वर्ष 124 दिनपाकिस्तानवेस्टइंडीजलाहौर1959
5आकिब जावेद16 वर्ष 127 दिनपाकिस्तानवेस्टइंडीजएडिलेड1988
6सचिन तेंदुलकर16 वर्ष 205 दिनभारतपाकिस्तानकराची1989
Updated on:
04 Jul 2026 07:18 pm
Published on:
04 Jul 2026 07:18 pm