4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को दी वार्निंग

Vaibhav Sooryavanshi के इंडिया डेब्‍यू का मुद्दा गर्माता जा रहा है। भारतीय टीम मैनेजमेंट जहां अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का सपोर्ट कर रहा है, तो पूर्व दिग्‍गजों का एक धड़ा सूर्यवंशी के डेब्‍यू की पुरजोर मांग कर रहा है। इसी बीच पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने टीम मैनेजमेंट को चेतावनी दी है कि वह 15 साल का बच्चा है, आपको उससे साफ-साफ बात करनी होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 04, 2026

Parthiv Patel on Vaibhav Sooryavanshi Debut

श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर (फोटो- IANS)

Parthiv Patel on Vaibhav Sooryavanshi Debut: इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट साफ कर चुका है कि वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के स्‍टार अभिषेक शर्मा और भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले संजू सैमसन के साथ ही जाना चाहते हैं। वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा। लेकिन, पूर्व दिग्‍गज उनके डेब्‍यू की मांग पर अड़े हुए हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने टीनएज सेंसेशन को लेकर जोर देकर कहा कि इस युवा खिलाड़ी के साथ साफ बातचीत जरूरी है, क्योंकि उसे अपने इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

'खिलाड़ियों के साथ साफ-साफ बात करें'

पार्थिव पटेल ने जियो स्‍टॉर पर बात करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में किसी समय जरूर मौका मिलेगा, ऐसा मुझे लगता है। लेकिन इस समय उससे बातचीत करना बहुत जरूरी है। जब आप कोचिंग स्टाफ में हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप खिलाड़ियों के साथ साफ-साफ बात करें। भले ही आप उसे नहीं खिला रहे हों, लेकिन आपको उसे यह स्‍पष्‍टता के साथ बताना होगा।

'उसे सब्र रखने की सलाह देनी चाहिए'

उन्होंने आगे कहा कि सूर्यवंशी अभी 15 साल का बच्चा है। इसलिए उसके साथ बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको उसे सब्र रखने की सलाह देनी चाहिए। बहुत सारे प्‍लेयर्स ने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। ईशान किशन आईसीसी के नंबर-1 टी20I बल्‍लेबाज बने हैं। अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर हैं। इस समय वैभव के लिए प्‍लेइंग में जगह नहीं है और यह बात उन्हें बहुत अच्छी तरह से समझाने की जरूरत है।

मोर्केल ने कही थी ये बात

पार्थिव की यह प्रतिक्रिया मोर्ने मोर्केल के बयान के एक दिन बाद आई है। मोर्केल ने कहा था कि मुझे लगता है कि हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि टी20 क्रिकेट में हमारे पास नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा हैं। संजू वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हैं। यह उन कुछ लोगों के साथ खड़े रहने के बारे में है, जिन्होंने वर्ल्ड कप जीता है, जिन्होंने मुश्किल हालात में अच्छा परफॉर्म किया है। इन हालात में अपने टॉप ऑर्डर को जितना हो सके उतना मजबूत करने के लिए वहां से आगे बढ़ना है।

पिछले तीन मैचों से नहीं मिला मौका

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई है। वह 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। हालांकि, उन्‍हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में बेंच पर बैठना पड़ा और अब इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी मौका नहीं मिल सका।