क्रिकेट

पाकिस्तान में भी होने लगा वैभव सूर्यवंशी का गुणगान, पेशावर जाल्मी के मालिक ने तारीफ करते हुए PSL को दिखाया आईना

PSL Team Owner on Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया है। उनकी इस पारी को देखकर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीम पेशावर जाल्मी के मालिक जावेद अफरीदी भी उनके मुरीद हो गए हैं।

2 min read
May 29, 2026
वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS

Javed Afridi PSL Team Owner on Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेल रहे 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से वो गदर मचाया है कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई है। हाल ही में एलिमिनेटर मैच में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की जो विस्फोटक पारी खेली, उसने महान सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को हैरान कर दिया। अब वैभव की इस कमाल की बैटिंग की गूंज सरहद पार पाकिस्तान तक पहुंच गई है, जहां पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीम के एक बड़े मालिक ने वैभव के टैलेंट को देखकर उन्हें सलाम किया है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: क्वालीफायर 2 में हारने वाली टीम की भी लगेगी लॉटरी, मिलेंगे 7 करोड़ रुपए, जानें कैसे

'मैं पूरी तरह हैरान हूं…'

हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का खिताब जीतने वाली टीम पेशावर जाल्मी (जिसके कप्तान बाबर आजम हैं) के मालिक जावेद अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'भाई, मैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की इस 97 रनों की शानदार पारी को देखकर पूरी तरह हैरान हूं। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने सबको अपनी सीट से उठने पर मजबूर कर दिया। इतनी कम उम्र में ऐसा टैलेंट मिलना बहुत ही दुर्लभ और खास है।' जावेद अफरीदी ने आगे लिखा, 'बच्चे, तुम्हारे लिए बहुत सारा प्यार और सम्मान। तुम आने वाले वक्त के एक बड़े सुपरस्टार हो, ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।'

पाकिस्तानी ने अपनी लीग को भी आईना दिखाया

जावेद अफरीदी ने वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट और अपनी लीग पीएसएल को भी एक तरह से आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तरह ही पीएसएल जैसी लीगों का होना बहुत जरूरी है, ताकि पाकिस्तान के युवाओं को भी ऐसा मंच मिल सके और वे वैभव की तरह पूरी दुनिया में अपना हुनर चमका सकें।

आईपीएल 2026 में वैभव के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी का यह आईपीएल में सिर्फ दूसरा साल है, लेकिन वह इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (ऑरेंज कैप रेस में सबसे आगे) बन चुके हैं।

उन्होंने अब तक खेले 15 मैचों में 242.85 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 680 रन ठोक दिए हैं। उनके इसी शानदार फॉर्म की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम अब आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है।

Also Read
View All