क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi पर थी सबकी नजर, ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए सबसे ज्यादा रन, शुरुआती स्क्वॉड में नहीं मिली थी जगह

Most Runs in Tri Nation A Series: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज में सबकी नजरें Vaibhav Sooryavanshi पर थीं, लेकिन शुरुआती पांच मैचों में सबसे ज्‍यादा रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए, जिनका नाम शुरुआती स्‍क्‍वॉड में भी शामिल नहीं था।

2 min read
Jun 17, 2026
Most Runs in Tri Nation A Series
आउट होने के बाद पवेलियन लौटते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

Most Runs in Tri Nation A Series in Sri Lanka 2026: श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज का पांचवां मुकाबला भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेला जा रहा है। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने निराश किया है। वह इस मुकाबले में भी 28 गेंदों पर चार चौके और दो छक्‍के की मदद से 38 रन ही बना सके। जबकि उन्‍हें विपक्षी टीम ने चार जीवनदान दिए। उनकी जगह इस सीरीज में उस खिलाड़ी ने सबसे ज्‍यादा रन बनाए, जिसका नाम तलक शुरुआती स्‍क्‍वॉर्ड में शामिल नहीं था।

चार मैचों में सिर्फ 117 रन ही बना पाए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 12 गेंदों में 14 रन तो अफगानिस्‍तान के खिलाफ दूसरे मैच में 22 गेंदों पर 44 रन बनाए और वह भी बिना किसी छक्‍के के। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत ए के तीसरे मैच में उन्‍होंने 14 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 21 रन बनाए और लीग चरण के चौथे और आखिरी मैच में 28 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्‍कों की सहायता से 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह वह सीरीज के चार मैचों में सिर्फ 117 रन ही बना पाए।

ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए सबसे ज्‍यादा रन

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शुरुआती स्‍क्‍वॉड में भी शामिल नहीं था। रियान पराग की इंजरी के बतौर रिप्‍लेसमेंट स्‍क्‍वॉड में जगह दी गई थी। ऋतुराज ने पहले ही मैच में 114 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से 101 रन बनाते हुए श्रीलंका के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद अफगानिस्‍तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्‍होंने 80 गेंदों पर 66 रन की अर्धशतकीय पारी तो श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में 42 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली।

अफगानिस्‍तान के खिलाफ लीग चरण के आखिरी और चौथे मैच में भी उन्‍होंने 30 रनों की महत्‍वपूर्ण पारी खेली है। इस तरह सीरीज में अब तक 234 रनों के साथ वह सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उनके रन वैभव सूर्यवंशी से दोगुने हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरन
1ऋतुराज गायकवाड़44234
2सदीरा समरविक्रमा33199
3अविष्का फर्नांडो33175
4तिलक वर्मा3*3*149*
5सूर्यांश शेडगे3*3*138*
6निरोशन डिकवेला33133
7प्रभसिमरन सिंह3397
8इमरान मीर2296
9बहिर शाह2295
10सहान अराच्चिगे3282
11हसन इसाखिल2280
12वैभव सूर्यवंशी44117
13विपराज निगम3*2*59*
14वनुजा सहान3248
15प्रियांश आर्य3398