क्रिकेट

‘लंबे छक्के मारना कोई मजबूरी नहीं, मैं ग्राउंडेड शॉट भी खेलता हूं’, वैभव सूर्यवंशी ने जताई टेस्ट मैच खेलने की इच्छा

वैभव ने कहा, "टी20 फॉर्मेट में कोच मुझे पूरी आजादी देते हैं, इसलिए मैं खुलकर खेलता हूं। जहां गेंद मारने लायक लगती है, मैं मारता हूं, कोई मजबूरी नहीं है। लेकिन अब मेरा अगला लक्ष्य 50 ओवर का क्रिकेट है, जहां मुझे ज्यादा ग्राउंडेड और संयमित शॉट खेलने होंगे।”

2 min read
Jun 01, 2026
15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Test Cricket: पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में जमकर बोला। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। वैभव ने इस सीजन में पांच अर्धशतक और एक शतक लगाए। यह किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

लेकिन कई लोग एक सवाल जरूर पूछ रहे हैं कि क्या ये लड़का टेस्ट क्रिकेट में भी इतना सफल हो पाएगा? क्योंकि टी20 में वैभव हर गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश करते हैं। इस सवाल का जवाब अब खुद वौभाव ने दिया है। स्टार स्पोर्ट्स पर सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वे टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते है और वो इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज

वैभव ने कहा, "टी20 फॉर्मेट में कोच मुझे पूरी आजादी देते हैं, इसलिए मैं खुलकर खेलता हूं। जहां गेंद मारने लायक लगती है, मैं मारता हूं, कोई मजबूरी नहीं है। लेकिन अब मेरा अगला लक्ष्य 50 ओवर का क्रिकेट है, जहां मुझे ज्यादा ग्राउंडेड और संयमित शॉट खेलने होंगे।” उन्होंने आगे बताया, “मैं रेड बॉल के साथ काफी प्रैक्टिस कर चुका हूं। अभी लोगों ने वो देखा नहीं है, लेकिन जल्द ही देख लेंगे।”

पिता का सपना टेस्ट क्रिकेट

वैभव ने बताया कि उनके पिता हमेशा से कहते रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है। इसलिए वे भी टेस्ट फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने रणजी ट्रॉफी भी खेली है, लेकिन उस समय मुझे ज्यादा मौके नहीं मिले। मैं तब बहुत छोटा था, इसलिए वो मेरे लिए चुनौती भरा अनुभव रहा। अब मैं अपनी गेम के उस हिस्से पर लगातार काम कर रहा हूं।”

बता दें कि इस साल अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आईपीएल 2026 में भी वे पूरे टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शुमार रहे। हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके आंकड़े अभी तक खास नहीं रहे हैं। जनवरी 2024 से नवंबर 2025 तक खेले 8 मैचों में उन्होंने 17.25 की औसत से सिर्फ 207 रन बनाए। लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि उस समय वैभव महज 13-14 साल के थे। इतनी कम उम्र में सीनियर स्तर का क्रिकेट खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं होता।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी से रवि शास्त्री ने पूछा कितना दूध पीते हो? ‘बेबी बॉस’ ने दिया ऐसा जवाब, Video हो गया वायरल
Published on:
01 Jun 2026 03:55 pm
Also Read
View All
‘वह जल्द ही भारत के लिए खेलने वाला है’, वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्‍यू को लेकर पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूं ही नहीं जीती लगातार 2 IPL ट्रॉफी, जानें कौन है पर्दे के पीछे टीम को कंट्रोल करने वाला ‘मास्टरमाइंड’

विराट कोहली ने फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने IPL के एक सीजन में जीते इतने अवॉर्ड, कोहली-गेल जैसे दिग्‍गज वर्षों खेलकर भी हासिल नहीं कर सके ये मुकाम

वैभव सूर्यवंशी से रवि शास्त्री ने पूछा कितना दूध पीते हो? ‘बेबी बॉस’ ने दिया ऐसा जवाब, Video हो गया वायरल