भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत करते हुए अर्धशतक जड़ा है। सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 32 गेंद पर अर्धश्ताक पूरा कर लिया है। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले हैं।
Vaibhav Sooryavanshi, India vs England Final, ICC Under 19 World Cup 2026: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत करते हुए अर्धशतक जड़ा है। सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 32 गेंद पर अर्धश्ताक पूरा कर लिया है। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले हैं।
वहीं भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। 19वें ओवर में 162 के स्कोर पर म्हात्रे बड़े शॉट के चक्कर में बेन मायेस को कैच थमा बैठे। दूसरी ओर सूर्यवंशी अर्धशतक पर ही नहीं रुके उन्होंने आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 55 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।
सूर्यवंशी से इससे पहले सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 24 गेंद पर फिफ्टी लगाते हुए 33 गेंद पर 9 चौके और चार छक्के लगाते हुए 68 रन की पारी खेली थी।
फिलहाल वैभव का साथ देने वेदांत त्रिवेदी आए हैं। खबर लिखे जाने तक भारत ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं।