क्रिकेट

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे के लिए इन 5 खिलाड़ियों का भी बज रहा है डंका!

Team India Ireland Tour Squad: क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर रचेंगे इतिहास? वैभव के साथ-साथ श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और राजस्थान रॉयल्स के इन सितारों को भी मिल सकता है टीम इंडिया का बुलावा। जानें पूरी लिस्ट।

2 min read
Apr 14, 2026
भारतीय युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Team India Ireland Tour Squad, Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। खबरें हैं कि जून में होने वाले आयरलैंड दौरे (दो T20 मैच) के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव ने इस सीजन में बुमराह और हेजलवुड जैसे बड़े गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है और 263 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। लेकिन आयरलैंड दौरे के लिए सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि कुछ और भी बड़े नाम हैं जो अपनी जगह पक्की करने के दावेदार हैं।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में जगह पक्की! अब खतरे में हैं सचिन तेंदुलकर का महा-रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के दो और धुरंधर

वैभव के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने भी सबको प्रभावित किया है। जायसवाल ने 5 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 184 रन बनाए हैं। वहीं, ध्रुव जुरेल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए खूब चमक रहे हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ नाबाद 81 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी 177 के पार है।

कप्तानी बल्लेबाजी के बादशाह

पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर इस साल भी जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 187 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बना लिए हैं, जिसमें चेन्नई के खिलाफ शानदार 73 रनों की पारी भी शामिल है। दूसरी ओर RCB के धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 2026 की शुरुआत विस्फोटक अंदाज में की है। उन्होंने 4 मैचों में 195 रन बनाए हैं और मुंबई के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन ठोक कर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

मोहम्मद शमी की वापसी?

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टी20 टीम से बाहर हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी गेंदबाजी अभी भी धारदार है। हालांकि उनकी उम्र 38 साल हो रही है, लेकिन बोर्ड उन्हें इंग्लैंड दौरे से पहले लय हासिल करने के लिए आयरलैंड भेज सकता है।

रवि बिश्नोई का स्पिन का जादू

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे रवि बिश्नोई पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं और वह आयरलैंड जाने के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

Also Read
View All