क्रिकेट

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंदों पर 94 रन की मैच जिताऊ पारी के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस विस्‍फोटक पारी की प्‍लानिंग को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उनके भोले भाले जवाब ने सबका दिल जीत लिया।
2 min read
• •
Jun 21, 2026
Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Vaibhav Sooryavanshi Player of the match: श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई ट्राई नेशन ए सीरीज का अंत बेहद ही रोमांचक मैच के साथ हुआ है। जैसा की उम्‍मीद थी कि इस सीरीज में हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर ही टिकी होंगी, वैसा ही हुआ। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने महज 29 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्‍कों के साथ 324.14 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 94 रन की पारी खेली। इससे पहले उन्‍होंने सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करते हुए लिस्‍ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इस मैच विनिंग पारी के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। जब उनसे प्‍लानिंग को लेकर सवाल किया गया तो उनके सादगी भरे जवाब ने सबका दिल जीत लिया।

'मैंने जो प्लान किया था, उसे पूरा करना चाहता था'

प्लेयर ऑफ द मैच को अवॉर्ड मिलने के बाद जब उनसे बल्‍लेबाजी प्‍लान को लेकर सवाल किया गया तो वैभव सूर्यवंशी ने सीधे मासूमियत भरा जवाब देते हुए कहा कि मैंने ज्‍यादा नहीं सोचा, बस पहले 10 ओवर का पूरा फायदा उठाना चाहता था। मैंने जो प्लान किया था, उसे पूरा करना चाहता था। मुझ पर सच में कोई प्रेशर नहीं था, लेकिन मैं पिछले कुछ मैच से अपने प्लान को पूरा करने में फेल हो रहा था।

अलग सरफेस और कंडीशन में खेलने में मजा आया

50 ओवर फॉर्मेट में खेलने पर कैसा लग रहा है? इस पर उन्‍होंने कहा कि मैंने बहुत कुछ सीखा है। लेकिन, मैं पहले भी बहुत सारे 50 ओवर के मैच खेल चुका हूं। लेकिन, अलग-अलग सरफेस और कंडीशन में खेलने में मजा आया।

श्रीलंकाई कप्‍तान ने भी की तारीफ

श्रीलंका टीम के कप्‍तान सहान अराचिगे ने भी वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि वैभव ने पावरप्ले में शानदार पारी खेली और फिर आखिरी दो ओवर भी भारत के नाम रहे। जब आप बड़े स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको कुछ बड़े स्कोर चाहिए होते हैं। युवा लड़कों ने बहुत अच्छा खेला और सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी रन बनाने के लिए अच्छा टूर्नामेंट था।

Updated on:
21 Jun 2026 06:53 pm
Published on:
21 Jun 2026 06:53 pm
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान