प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। ऐसे में अगर राजस्थान को जीत दिलानी है तो वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर विस्फोटक पारी खेलनी होगी। और अगर वे ऐसा करते हैं, तो इस आखिरी मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
Vaibhav Sooryavanshi Record, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोहराम मचा रहे हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से वे एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। अब तक 13 मैचों में 44.54 की औसत से 579 रन बना चुके वैभव ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर काबिज हैं।
राजस्थान रॉयल्स अब अपना आखिरी लीग मुकाबला रविवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। ऐसे में अगर राजस्थान को जीत दिलानी है तो वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर विस्फोटक पारी खेलनी होगी। और अगर वे ऐसा करते हैं, तो इस आखिरी मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
59 - क्रिस गेल (2012)
53 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 - आंद्रे रसेल (2019)
51 - क्रिस गेल (2013)
45- जोस बटलर (2022)
44 - क्रिस गेल (2011)
42 - अभिषेक शर्मा (2024)
40- निकोलस पूरन (2025)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए पिछले मुक़ाबले में सूर्यवंशी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 38 गेंद पर 10 छक्के और सात चौके की मदद से 93 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने 10 छक्के लगाए थे। इस पारी के साथ ही उन्होंने इस सीजन में 53 छक्के पूरे कर लिए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
अब अगर वे मुंबई के खिलाफ आखिरी मैच में 7 छक्के और जड़ देते हैं, तो वे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। गेल ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। गेल के अलावा अब तक एक सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ने ही किया है।
625 - यशस्वी जयसवाल (2023)
616 - शॉन मार्श (2008)
579 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
573 - रियान पराग (2024)
549 - प्रभसिमरन सिंह (2025)
516 - ईशान किशन (2020)
512 - सूर्यकुमार यादव (2018)
इसके अलावा वैभव अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस सीजन अबतक 579 रन बना लिए हैं। अगर वे आखिरी मैच में अर्धशतक लगा देते हैं तो यह रिकॉर्ड भी वे अपने नाम कर लेंगे। अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल के नाम हैं। जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 625 रन बनाए थे। जायसवाल के अलावा शॉन मार्श ने साल 2008 में 616 रन बनाए थे।
| POS | TEAM | M | Win | Lose | NR | NRR | PTS |
| 1 | RCB | 13 | 9 | 4 | 0 | +1.065 | 18 |
| 2 | GT | 13 | 8 | 5 | 0 | +0.400 | 16 |
| 3 | SRH | 13 | 8 | 5 | 0 | +0.350 | 16 |
| 4 | RR | 13 | 7 | 6 | 0 | +0.083 | 14 |
| 5 | PBKS | 13 | 6 | 6 | 1 | +0.227 | 13 |
| 6 | KKR | 13 | 6 | 6 | 1 | +0.011 | 13 |
| 7 | CSK | 13 | 6 | 7 | 0 | -0.016 | 12 |
| 8 | DC | 13 | 6 | 7 | 0 | -0.871 | 12 |
| 9 | MI | 13 | 4 | 9 | 0 | -0.510 | 8 |
| 10 | LSG | 13 | 4 | 9 | 0 | -0.702 | 8 |