क्रिकेट

IND A vs SL A: बगैर शतक वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल, 200 से ऊपर के स्‍ट्राइक से कूट डाले 200 से ज्‍यादा रन

Vaibhav Sooryavanshi New record: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा 200 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में कोई भी उनके आसपास भी नहीं है।

2 min read
Jun 21, 2026
Vaibhav Sooryavanshi Tri Nation A Series record
वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Tri Nation A Series record: वैभव सूर्यवंशी ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में भले ही शतक से चूक गए हैं, लेकिन उन्‍होंने वह कारनामा करके दिखाया है, जो इस टूर्नामेंट कोई नहीं कर सका। इस सीरीज में वैभव का स्‍ट्राइक रेट सबसे ज्‍यादा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पहले चार मैचों में उन्‍होंने जहां 153 के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाए थे तो वहीं, अब फाइनल में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 324 के स्‍ट्राइक रेट से 94 रन कूटे हैं। उनकी पारी की बदौलत ही भारत ए बड़े स्‍कोर की ओर बढ़ रहा है। भारतीय टीम ने 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 229 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांग दिए हैं।

फाइनल में लगाए 8 छक्‍के

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने 5 मैचों में कुल 211 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.95 रहा, जो टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। पूरी ट्राई नेशन ए सीरीज में उन्होंने 29 चौके और 11 छक्के लगाए। इनमें से 8 छक्‍के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ आए हैं। इस मैच से पहले वह टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में 10वें पायदान पर थे, लेकिन अब फाइनल में 94 रन की धमाकेदार पारी के साथ वह टॉप-5 में पहुंच गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी का ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 में मैच दर मैच प्रदर्शन

मैचविपक्षी टीमरन (गेंद)चौकेछक्केस्ट्राइक रेट
पहला मैचश्रीलंका14 (12)3-116.67
दूसरा मैचअफगानिस्तान44 (22)9-200.00
तीसरा मैचश्रीलंका21 (14)31150.00
चौथा मैचअफगानिस्तान38 (28)42135.71
फाइनलश्रीलंका94 (29)108324.14

वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों पर ठोका अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में छक्‍के के साथ महज 11 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। लिस्ट ए क्रिकेट में यह सबसे तेज अर्धशतक है। इसके बाद भी वैभव ने तेज खेलना जारी रखा। वह 29 गेंदों पर 94 रन पर पहुंच गए थे। सभी को पूरी उम्‍मीद थी कि वह अपना शतक आसानी से पूरा कर लेंगे। लेकिन, वह कहां रुकने वाले थे। वह अपने चिरपरिचत अंदाज में बड़ा शॉट खेलने के चलते कैच आउट हो गए। इस तरह एक बार फिर वह शतक से चूक गए।