क्रिकेट

अवॉर्ड मिलने के बाद लाइव कैमरे पर पैंट उतार कर वैभव सूर्यवंशी ने कर दी ये हरकत, वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: IPL 2026 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ मैच जिताने वाले राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने लाइव कैमरे पर कुछ ऐसा किया कि फैंस बोले- 'आखिर बच्चा ही तो है।'
2 min read
May 20, 2026
Vaibhav Suryavanshi, Vaibhav Suryavanshi viral video, vaibhav sooryavanshi viral video
वैभव सूर्यवंशी मैच के बाद अपनी पैंट उतारते हुए (Photo - Screengrab)

Vaibhav Sooryavanshi viral video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद वैभव को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला। लेकिन इसके तुरंत बाद मैदान पर लाइव कैमरे के सामने उनसे अनजाने में एक ऐसी मासूम हरकत हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

पैंट उतार कर मैदान में घूमे

दरअसल, अवॉर्ड मिलने के बाद जब कैमरे वैभव को फॉलो कर रहे थे, तब उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के मैदान पर ही अपना मैच ट्राउजर (लोअर/पैंट) उतार दिया और उसे अपने कंधे पर रखकर शॉर्ट्स में ही आगे बढ़ने लगे। वह बिल्कुल वैसे ही जा रहे थे जैसे कोई बच्चा गली-मोहल्ले का मैच खेलकर घर लौटता है। जैसे ही टीम मैनेजमेंट के अधिकारी रोमी भिंडर की नजर उन पर पड़ी, वह तुरंत वैभव के पीछे भागे और स्थिति को संभाला ताकि कोई अजीब स्थिति पैदा न हो।

फैंस बोले- 'बच्चे को बच्चा ही…'

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस वैभव की आलोचना करने के बजाय उनकी मासूमियत पर फिदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इसे इस सीजन का सबसे क्यूट और मासूम वीडियो बताया जा रहा है। लोग लिख रहे हैं, 'आखिरकार वो अभी बच्चा ही तो है' और 'बच्चे को बच्चा ही रहने दो' फैंस राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टाफ की भी तारीफ कर रहे हैं जो एक परिवार की तरह इस 15 साल के बच्चे का ध्यान रख रहे हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में मचाया तहलका

बिहार के वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में रनों का अंबार लगा रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ इस तूफानी पारी के बाद अब वो ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में भी शामिल हो गए हैं और टॉप पर विराजमान हैं। पावरप्ले में अनुभवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले वैभव के नाम अब आईपीएल इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी होने, सबसे कम उम्र में डेब्यू करने और मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे छोटी उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Also Read
View All