20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर आई जयपुर में वैभव सूर्यवंशी की सुनामी और बदल गया IPL का इतिहास, ट्रेविस हेड-आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त

Vaibhav Suryavanshi New IPl Records: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 10 छक्के और 7 चौकों की मदद से 93 रन की पारी खेली और ट्रेविस हेड के साथ आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi New IPl Records

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास (फोटो- IANS)

IPL 2026 RR vs LSG Highlights: वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो बड़े कारनामे किए। पहले उन्होंने 10 छक्के लगाकर आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने एक सीजन में 52 छक्के लगाए थे। इस दौरान उन्होंने जोस बटलर को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए एक सीजन में 45 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी के अब इस सीजन में 53 छक्के हो चुके हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

आज भी गेल सबसे आगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे, जो आज भी रिकॉर्ड है। सूर्यवंशी अगर इस सीजन 7 छक्के और लगा देते हैं तो वह क्रिस गेल को भी पछाड़ देंगे और नए आईपीएल सिक्सर किंग बन जाएंगे। इसके अलावा सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और वह पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बन गए। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर के नाम हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए साल 2016 में सिर्फ पावरप्ले ओवरों में 467 रन बनाए थे।

ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड ध्वस्त

सूर्यवंशी इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बना चुके हैं और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में 402 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 402 रन बनाए थे और अब वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। 2009 में एडम गिलक्रिस्ट ने पावरप्ले में 382 रन बनाए थे और वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

यही नहीं, वैभव सूर्यवंशी अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं। सूर्यवंशी इस सीजन अब तक 579 रन बना चुके हैं, जबकि यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 2023 में 625 रन बनाए थे और यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है। शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल के पहले सीजन में 616 रन बनाए थे। सूर्यवंशी अब 579 रन बना चुके हैं और अगर वह 47 रन और बना लेते हैं तो जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़कर इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे।