19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs LSG: लखनऊ ने राजस्थान को दिया 221 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श शतक से चूके

RR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 220 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 57 गेंद पर 96 रन बनाए। राजस्थान के लिए यश राज पुंजा ने दो विकेट झटके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 19, 2026

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants

मिचेल मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया (photo - IPL)

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 64वां मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS) में हो रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 221 रनों का लक्ष्य दिया है।

मिचेल मार्श और जोश इंगलिस की तूफानी शुरुआत

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इस टीम को मिचेल मार्श और जोश इंगलिस की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.2 ओवरों में 109 रन जुटाए। इंगलिस 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्श ने निकोलस पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 42 रन जुटाते हुए टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। पूरन ने 11 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 16 रन बनाए।

मार्श शतक से चूके

यहां से कप्तान ऋषभ पंत ने मार्श के साथ 41 गेंदों में 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। पंत 23 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए। एलएसजी ने अंतिम ओवर में तीन विकेट गंवाए, जिनमें मिचेल मार्श का विकेट भी शामिल था। मार्श 57 गेंदों में 5 छक्कों और 11 चौकों के साथ 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी खेमे से यश राज ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट निकाला।

लखनऊ सुपर जायंट्स 12 मुकाबलों में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 12 में से 6 मुकाबले जीतकर पांचवें पायदान पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो मुकाबला है। अगर राजस्थान रॉयल्स इस मैच में हार जाती है तो उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा। टीम को प्लेऑफ की राह पर बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना लगभग जरूरी है।