क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी के अनोखे सेलिब्रेशन का मतलब क्या था? मैच खत्म होने के बाद हंसते हुए बताई पूरी सच्चाई

Vaibhav Suryavanshi New Celebration: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। वैभव सूर्यवंशी की 93 रनों की विस्फोटक पारी और उनके अनोखे सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

2 min read
May 20, 2026
वैभव सूर्यवंशी अनोखे तरीके से फिफ्टी सेलिब्रेट करते हुए (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Reacts on Celebration: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए। 221 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, तो वैभव सूर्यवंशी ने 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 38 गेंदों में 93 रन ठोक डाले। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 38 गेंदों में शानदार पारी खेली।

ये भी पढ़ें

IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

चर्चा में है सूर्यवंशी का नया सेलिब्रेशन

लेकिन इस मैच का रुख वैभव सूर्यवंशी की पारी की बदौलत बदला। सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के बाद एक अनोखा सेलिब्रेशन किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि आखिर उसका मतलब क्या था। दरअसल, सूर्यवंशी ने A बनाने का इशारा करते हुए कुछ खास सेलिब्रेशन किया। मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि उस सेलिब्रेशन का मतलब क्या था, तो वैभव सूर्यवंशी ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे। सूर्यवंशी ने कहा, “उसका कोई मतलब नहीं होता है। बस मैं हर मैच में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।”

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "मैं बस सोच रहा था कि आज मुझे शुरुआत में ज़्यादा जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए, थोड़ा समय लेना चाहिए, और अगर मैं ज़्यादा देर तक बैटिंग करूँगा, तो इससे दूसरे छोर पर मौजूद बैटर को भी मदद मिलेगी। मुझे पता है कि मैं कभी भी दो-तीन बाउंड्री या छक्के लगा सकता हूँ, इसलिए मैं थोड़ा ज़्यादा समय ले सकता हूं।" अपने सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "इसका मतलब मुझे भी नहीं पता। मैं बस हर मैच में कुछ नया करता हूँ। मैं इसकी पहले से कोई प्लानिंग नहीं करता। इसके पीछे कोई खास मतलब नहीं होता। पिछले मैच में मैंने जो सेलिब्रेशन किया था, उसका भी कोई मतलब नहीं था। मैं बस नई-नई चीज़ें आज़माता रहता हूँ।"

प्लेऑफ्स में ऐसे पहुंच सकती है RR

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक मैच जीतना है। उनके पास अब एक ही मुकाबला बचा है, लेकिन अगर वह हार भी जाते हैं तो भी अंतिम चार में पहुंच सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम हर हाल में जीत दर्ज कर अंतिम चार का टिकट कन्फर्म करना चाहेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 24 मई को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन के जश्न पर आर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, CSK के फैंस को बताया बदला लेने का तरीका
Also Read
View All