क्रिकेट

‘इन गेंदबाजों को जानबूझकर टारगेट करता है Vaibhav Sooryavanshi’, RCB के खिलाफ तूफानी पारी देख दिग्गज का बयान

IPL 2026, RR vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को आरसीबी पर 6 विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के जड़े।
2 min read
Apr 11, 2026
Vaibhav Suryavanshi (फोटो- IANS)
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Sixes in IPL 2026: शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में पहले स्थान पर और मजबूत हो गई है। वहीं हार के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

सूर्यवंशी ने फिर मचाया तहलता

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की एक बार फिर धमाकेदार पारी देखने को मिली, जहां उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 रहा, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। आईपीएल 2026 में अब तक सूर्यवंशी के बाद किसी अन्य बल्लेबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (Best Strike Rate in IPL 2026) टीम डेविड का है। उन्होंने तीन मैचों में 100 रन भी नहीं बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 225 का है। सूर्यवंशी के चार मैचों में 200 रन हो चुके हैं, उनका औसत 50 का है और स्ट्राइक रेट 266.67 का है। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in IPL 2026) लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं और अब तक 18 छक्के जड़ चुके हैं।

हर गेंदबाज की जमकर की पिटाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Chellengers Bengaluru) के खिलाफ उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। कुणाल पांड्या की गेंद पर विराट कोहली को कैच देने से पहले सूर्यवंशी ने टीम डेविड को दो छक्के लगाए थे। वहीं कुणाल पांड्या को भी एक गगनचुंबी छक्का जड़ चुके थे। इसके अलावा उन्होंने अभिनंदन सिंह और भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर भी छक्के लगाए।

पठान ने दिया बड़ा बयान

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे बड़े गेंदबाजों पर भी जमकर छक्के लगाए थे। आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को देखने के बाद इरफान पठान (Irfan Pathan) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाज जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को टारगेट करता है, ताकि सामने वाली टीम के हौसले पस्त हो जाएं।

Updated on:
11 Apr 2026 10:08 am
Published on:
11 Apr 2026 07:20 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला