क्रिकेट

यशस्वी जायसवाल-तिलक वर्मा के रिकॉर्ड पर Vaibhav Suryavanshi की नजर, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 का इतिहास पलटने का मौका

IND vs AFG T20 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की नजर बड़े रिकॉर्ड पर होगी। 15 साल के सूर्यवंशी अगर शतक जड़ते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
2 min read
Sep 05, 2026
vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Eyes on World Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 15 और 17 सितंबर को अगले दोनों मुकाबले खेले जाएंगे। तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की नजर एक बार फिर से वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। सूर्यवंशी अगर इस मुकाबले में शतक जड़ देते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे यंग प्लेयर बन जाएंगे। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे यंग क्रिकेटर बन गए थे।

4 सितंबर को प्रीटोरियस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ शतक जड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे यंग खिलाड़ी के रूप में यह कारनामा किया। उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई को पीछे छोड़ा। इस मामले में यशस्वी जायसवाल भी पिछड़ गए और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक भी शतक लगा देते हैं, तो वह तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को भी पीछे छोड़ देंगे।

जायसवाल-तिलक भी कर चुके हैं ये कारनामा

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में नेपाल के खिलाफ यह कारनामा किया था। जायसवाल ने 21 साल और 279 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था, जबकि तिलक वर्मा ने 22 साल 5 दिन और 22 साल 7 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और अगले 4 साल में भी अगर वह शतक जड़ते हैं, तो वह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ वह रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जरूर पहुंचे थे, लेकिन 81 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 3 मैच मिल सकते हैं।

सूर्यवंशी इससे पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र के शतक जड़ने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक जड़ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया था। वह अब तक भारतीय टीम के लिए 6 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 32 की औसत से 193 रन बनाए हैं। सूर्यवंशी 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

Updated on:
05 Sept 2026 12:30 pm
Published on:
05 Sept 2026 12:30 pm