क्रिकेट

Tri Nation A Series 2026: श्रीलंका A के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने किया निराश, अब जानें कब और कहां खेलेंगे अगला मुकाबला

IND A vs AFG A: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ट्राई नेशन ए सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। अब फैंस की नजरें 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं।
2 min read
Jun 09, 2026
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Next Match Details: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला श्रीलंका ए के खिलाफ बिल्कुल नहीं चला और वह 11 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज के पहले मुकाबले में मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने टीम इंडिया को शुरुआत दी, लेकिन 16 रन के स्कोर पर दोनों ही बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। अब फैंस की नजरें उनके अगले मुकाबले पर टिकी है, जो इसी मैदान पर खेला जाएगा।

3 चौकों के साथ की शानदार शुरुआत

टीम इंडिया के लिए पहला ओवर मेडन रहा, लेकिन अगले ओवर में सूर्यवंशी ने तीन चौके जड़ दिए। इसके बाद लगा कि सूर्यवंशी एक बार फिर आईपीएल 2026 वाला फॉर्म दिखाने वाले हैं, लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।

फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने गेंद को स्टेडियम की बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ में बल्ला घूम गया, जिसकी वजह से मिड ऑफ पर खड़े कप्तान सहन अराच्चिगे के हाथों में गेंद समा गई। उन्होंने शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया। इस तरह 14 रन के स्कोर पर सूर्यवंशी की पारी का अंत हो गया।

तीनों टीमों को खेलने हैं 4-4 मैच

अब वैभव सूर्यवंशी 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर देखा जा सकता है। इसके अलावा फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है। इसके बाद इंडिया A का अगला मैच 15 जून को फिर से श्रीलंका A और 17 जून को अफगानिस्तान A के साथ होगा।

आपको बता दें कि ट्राई नेशन ए सीरीज में तीन टीमों में से दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। तीनों टीमें चार-चार मुकाबले खेलेंगी और जो भी टीमें टॉप-2 में रहेंगी, उन्हें फाइनल में जगह मिलेगी। खिताबी मुकाबला 21 जून को दांबुला में ही खेला जाएगा।

IPL 2026 में मचाया था गदर

सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट और सबसे ज्यादा छक्कों की मदद से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। खिताबी मुकाबले के बाद उन्होंने 7 अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जिसमें सुपर स्ट्राइकर, सबसे ज्यादा सिक्स और सबसे ज्यादा रन के अवॉर्ड भी शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था।

हालांकि वैभव सूर्यवंशी की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई और राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हारने के बाद बाहर हो गई थी।

Updated on:
09 Jun 2026 12:41 pm
Published on:
09 Jun 2026 12:41 pm
Also Read
View All
CWG 2026: जानें कब एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, नदीम, पीटर्स और पथिरगे से होना है कड़ा मुकाबला

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

रवि बिश्नोई पहले से ज्‍यादा घातक कैसे हुए? भारत के स्टैंड-इन बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने बताई वजह

अफगानिस्तान ने आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, दिग्गज ऑलराउंडर को किया बाहर, नए कप्तान से साथ उतरेगी टीम

छात्र आंदोलन पर अबतक कुछ नहीं बोले विराट कोहली, फर्जी पोस्ट हो रहा वायरल, अन्य एथलीट्स क्या बोले?