क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi Debut: 4 दिन बाद ही फिर मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, इस बार बना देंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi World Record: ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह किसी फुल मेंबर देश के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
2 min read
• •
Jun 22, 2026
Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-BCCI)

Vaibhav Suryavanshi Set to Break World Record: ट्राई नेशन ए सीरीज के खिताबी मुकाबले में 94 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी अब आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। सूर्यवंशी के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि वह पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनते नजर आ सकते हैं। इस मुकाबले में उतरते ही वह अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लेंगे।

सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमपदार्पण के समय उम्रविपक्षी टीममैच की तारीख
Marian Gherasimरोमानिया14 वर्ष, 16 दिनबुल्गारिया16 अक्टूबर, 2020
Alexandros Manatosग्रीस14 वर्ष, 207 दिनसर्बिया25 जून, 2021
Meet Bhavsarकुवैत14 वर्ष, 211 दिनमालदीव20 जनवरी, 2019
George Sesayसिएरा लियोन14 वर्ष, 311 दिननाइजीरिया19 अक्टूबर, 2021
Oliver Duffबुल्गारिया15 वर्ष, 64 दिनग्वेर्नसे21 अगस्त, 2024
Roland Cokerसिएरा लियोन15 वर्ष, 73 दिनतंजानिया1 दिसंबर, 2022
Aleksa Lazicसर्बिया15 वर्ष, 73 दिनस्लोवेनिया7 जून, 2025
Alhaji Turayसिएरा लियोन15 वर्ष, 74 दिनकैमरून2 दिसंबर, 2022

आयरलैंड दौरे पर अगर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल मेंबर देश के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि रोमानिया के मरियम गेरासिम ने 2020 में बुल्गारिया के खिलाफ 14 साल और 16 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन रोमानिया आईसीसी का फुल मेंबर देश नहीं है।

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है, जिन्होंने 14 साल और 227 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। 14 साल और 233 दिन में उन्होंने वनडे डेब्यू कर किया। सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 236 दिन में डेब्यू किया था। सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

आपको बता दें कि आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम को दो टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 26 जून को जबकि दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। इससे पहले सूर्यवंशी ने त्रिकोणीय ए सीरीज के फाइनल में शानदार पारी खेलकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी हैं।

ट्राई सीरीज के फाइनल में गरजे सूर्यवंशी

सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में 5 मैच खेले और 42.20 की औसत से 211 रन बनाए। पहले चार मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ 117 रन बनाए थे, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्होंने मात्र 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

अब क्रिकेट फैंस की नजरें आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज पर हैं, जहां वैभव सूर्यवंशी पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं

Updated on:
22 Jun 2026 09:05 am
Published on:
22 Jun 2026 09:05 am
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान