क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में शशि थरूर ने बांधे पुल, कहा – “उनमें सचिन तेंदुलकर जैसा टैलेंट लेकिन…”

उभरते हुए युवा भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में शशि थरूर ने बड़ी बात कह दी है। क्या कहा थरूर ने? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Feb 09, 2026
Shashi Tharoor says Vaibhav Suryavanshi has talent like Sachin Tendulkar
Shashi Tharoor says Vaibhav Suryavanshi has talent like Sachin Tendulkar

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इस समय देशभर में छाए हुए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया और फाइनल में तो वह टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे थे और 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर भारत को छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया। यह फाइनल में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर है। सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड तोड़े। सूर्यवंशी ने पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल में भी कमाल किया। देशभर में सूर्यवंशी की काफी तारीफ हो रही है और अब उनकी तारीफ में कांग्रेस सांसद ने एक बड़ी बात कह दी है।

"उनमें सचिन तेंदुलकर जैसा टैलेंट लेकिन…"

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने सूर्यवंशी की तारीफ में पुल बांध दिए हैं। सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की थरूर ने जमकर तारीफ की और उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से कर दी। थरूर ने कहा, "सूर्यवंशी में सचिन जैसा ही टैलेंट है। ऐसे में उन्हें तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्हें टीम इंडिया में भी जगह देनी चाहिए, लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि उन्हें जल्द से जल्द मौका दिया जाए। टीम इंडिया में सूर्यवंशी को जगह देने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना चाहिए।"

16 की उम्र में सचिन ने किया था इंटरनेशनल डेब्यू

सचिन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। सूर्यवंशी की उम्र इस समय 14 वर्ष है और इतनी कम उम्र में ही वह अपने बल्ले से रन बरसा रहे हैं।