क्रिकेट

PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुने पंजाब किंग्स को दिया 223 रनों का लक्ष्य, वेंकटेश अय्यर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए।
2 min read
May 17, 2026
Virat Kohli RCB vs PBKS
विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया है (Photo - BCCI)

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 61वां मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से पंजाब के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा है।

जैकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 14 गेंदों में 21 रन जुटाए। बेथेल 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 97 के स्कोर तक पहुंचाया। पड्डिकल 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पड्डिकल के लौटने के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।

शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद अय्यर ने टिम डेविड के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस जोड़ी ने 30 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 222 के स्कोर तक पहुंचाया। डेविड 12 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वेंकटेश ने 40 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 73 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से हरप्रीत बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह के हाथ 1-1 विकेट लगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन अब तक 12 में से 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स 12 में से 6 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। अगर पीबीकेएस इस मैच को अपने नाम करती है, तो 15 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी।

Updated on:
17 May 2026 05:41 pm
Published on:
17 May 2026 05:27 pm
Also Read
View All
ENG W vs SA W: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया से होगा खिताबी मुकाबला

पथुम निसांका गंभीर चोट के चलते विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने पर भी लगा प्रश्‍नचिंह

भारतीय टीम पर कहर बरपाने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, ETPL के लिए जोंटी रोड्स की टीम में हुए शामिल

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान