क्रिकेट

8 बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक को हरा पहली बार विदर्भ रणजी ट्रॉफी फाइनल में

इस ऐतिहासिक जीत के साथ विदर्भ ने 8 बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक को हरा पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में किया प्रवेश।

2 min read
Dec 21, 2017

नई दिल्ली। विदर्भ और कर्नाटक के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में विदर्भ ने कर्नाटक को 5 रन से हरा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ विदर्भ ने 8 बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक को हरा पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में प्रवेश किया। विदर्भ के लिए रजनीश गुरबानी ने शानदार गेंदबाजी की, रजनीश ने 68 रन देखर सात विकेट झटके।

कर्नाटका शुरू से बैकफुट में दिखी
विदर्भ की ओर से मिले लक्ष्य को हासिल करने उतरी कर्नाटक की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही टीम ने अपने छह विकेट गंवा दिए। विदर्भ के गेंदबाज रजनीश गुरबानी कर्नाटक के लिए परेशानी का सबब बने रहे। टीम के अहम बल्लेबाजों करुण नायर (30) और चिदंबरम गौथम (24) को गुरबानी ने ही पवेलियन भेजा। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। एस गोपाल (नाबाद 23) और अभिमन्यु मिथुन (33) ने नौवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलवाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक टीम आखिरी दिन केवल 192 रन पर ही ढेर हो गई। बता दें पहली पारी में 116 रन की बढ़त लेकर भी कर्नाटक ये मैच हार गया। कर्नाटक की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान विनय कुमार 48 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्कों की मदद से 36 बनाए।

ये भी पढ़ें

ये हैं सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले 10 भारतीय क्रिकेटर

गुरबानी ने झटके साथ विकेट
विदर्भ के लिए इस पारी में गुरबानी ने सबसे अधिक सात विकेट लिए, वहीं सिद्धेश नेराल को दो और उमेश यादव को एक सफलता मिली। दूसरी पारी में 7 विकेट और मैच में कुल 12 विकेट लेकर तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी विदर्भ के लिए हीरो बने। इससे पहले दूसरी पारी में विदर्भ के गणेश सतीश (81) और आदित्य सारवाते (55) ने अपनी अर्धशतकीय पारियों की दम पर टीम को 313 के स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में कर्नाटक के लिए स्टुअर्ट बिन्नी और विनय कुमार ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा, श्रीनाथ अरविंद ने दो विकेट लिए। अभिमन्यु मिथुन और श्रेयस गोपाल को एक-एक सफलता मिली।

इसके अलावा, पहले सेमीफाइनल मैच में दिल्ली ने बंगाल को पारी और 26 रनों से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। विदर्भ पहली बार रणजी फाइनल में खेलेगा। विदर्भ और दिल्ली के बीच रणजी का फाइनल इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 29 दिसम्बर से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

IPL 2018: कब, कहां, किन बदलावों के साथ होगी नीलामी, जानें यहां
Published on:
21 Dec 2017 12:59 pm
Also Read
View All