
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण की नीलामी का दिन तय कर दिया गया है। साल 2018 में होने वाले इस लोकप्रिय टूर्नामेंट में दो पुरानी टीमों के शामिल होने से खेल प्रेमियों का रोमांच बढ़ा हुआ है। बता दें कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले में निलंबन की सजा पूरी करने के बाद चेन्नई और राजस्थान की टीमें इस बार वापसी कर रही है। इन दोनों चैपिंयन टीमों की वापसी से आईपीएल का मजा दोगुना होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित सीओए की देखरेख में होने वाले इस बार के आईपीएल नियमों में कुछ बदलाव भी किए गए है। जिनका असर नीलामी के दिन देखने को मिलेगा। आईए जानते है कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया के बारे में...
कब होगी नीलामी: आईपीएल के 11वें संस्करण की नीलामी 27-28 जनवरी को होगी। इस डेट की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
कहां होगी नीलामी: साल 2018 की आईपीएल नीलामी बेंगलुरु में होगी। नीलामी के लिए बेंगलुरु को चुने जाने का कारण बताते हुए बीसीसीआई के अधिकारी का कहना था कि इससे पहले के सारे ऑक्शन की मेजबानी बेंगलुरु कर चुका है, इसलिए फ्रेंचाइजी चाहते थे कि यहीं पर खिलाड़ियों की बोली लगे।
क्या होगा बजट: इस बार ऑक्सन में भाग लेने वाली प्रत्येक टीमें 80 करोड़ तक की बोली लगा सकती है। बता दें कि इससे पहले तक प्रति टीम यह राशि 66 करोड़ थी। जिसमें इस बार 14 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है।
कितने खिलाड़ियों की रिटने कर सकती है टीमें: इस बार कोई भी टीम अपने पांच खिलाड़ियों की रिटेन कर सकती है। इस बात का फैसला इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया था। इसमें प्री-प्लेयर ऑक्शन और राइट टू मैच के तहत खिलाड़ी रिटेन होंगे।
वापसी कर रही टीमों की रिटेशन पॉलिसी: दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें साल 2015 में पुणे और गुजरात की ओर से खेलने वाले अपने पुराने खिलाड़ियों की रिटेन कर सकती है। इन टीमों के पास भी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प होगा।
एक और अहम बदलाव की उम्मीद : इस बार के सीजन में एक और अहम बदलाव होने की उम्मीद है। इस बार से आईपीएल के मैच शाम के 8 की बजाय 7 बजे से शुरु होंगे। समय में यह तब्दीली इस कारण की गई है कि 8 बजे से शुरु होने वाले मैच लगभग आधी रात तक खिंच जाते हैं। इससे स्टेडियम में आए दर्शकों और घर में टीवी पर मैच देखने वाले फैंस को भी दिक्कत होती है।
कब खेला जाएगा मैच : साल 2018 के इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज अप्रैल में होगा। यह टूर्नामेंट मई तक खेला जाएगा। नीलामी की प्रक्रिया के बाद टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम तय किया जाना है।
Published on:
20 Dec 2017 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
