6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL : बेंगलुरू में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, नीलम होंगे कई बाड़े दिग्गज तारिख हुई घोषित

11वे संस्करण के लिए आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू में 27 और 28 जनवरी को की जाएगी।

2 min read
Google source verification
BCCI,Indian cricket board,IPL team,Rajasthan Royals,auction,Delhi Daredevils,Mumbai Indians,Mumbai Indians Latest news,IPL auction,rajasthan royals stakes,CSK,gujrat lions,indian premiere league,Delhi Daredevils vs Rajasthan Royals at Delhi,

नई दिल्ली। भारत की प्रसिद्ध टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 11वं संस्करण अप्रैल 2018 में खेला जायेगा। इस सीजन से पहले लीग में खेलने वाले सारे खिलाड़ियों को नीलम किया जायेगा। खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू में 27 और 28 जनवरी को की जाएगी।

27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होगी नीलामी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा है की आईपीएल 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में की जाएगी। बता दें 2 साल के बैन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में वापसी कर रहे है। स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते दोनों टीमों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन कर दिया गया था।

इन नियमों में बदलाव
इस सीजन में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कुछ अहम नियमो में बदलाव किए है। गवर्निंग काउंसिल ने खिलाड़ियों को खरीदने का बजट बढ़ाते हुए नीलामी में एक टीम की राशि 66 करोड़ से बढ़ाकर 80 करोड़ कर दी गई है। वहीं उनकैप्ड खिलाड़ियों की मूल राशि 10 लाख रूपए से बढ़ा कर 20 लाख कर दी गई है। वहीं रिटेशन की बात की जाए तो पहले गवर्निंग काउंसिल के मुताबिक एक फ्रेंचाइजी 3 खिलाड़ी रिटेन कर सकती थी लेकिन अब उसे भी बढ़ा के पांच कर दिया है। अब एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रख सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पिछले साल खेलने वाली रेजिंग पुणे सुपरजाइंट और गुजरात लायंस के खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। ऐसे में देखना होगा इस साल किस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा बोली लगेगी। फ्रेंचाइजी का बजट बढ़ने के कारण इस बार खिलाड़ियों पर जम के धन बरसेगा।

राजस्थान रॉयल्स का नाम बदला
राजस्थान रॉयल्स को अब पुणे के मालिक ने खरीद लिया है और इस फ्रेंचाइजी का नाम राजस्थान रॉयल्स से बदलकर अब बस रॉयल्स कर दिया गया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लीग में वापसी करने के बाद कयास लगायी जा रही है के चेन्नई सुपर किंग्स भारतीय पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महिंद्रा सिंह धोनी को रिटेन कर फिर से अपनी टीम का कप्तान बनाना चाहता है।