क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी: दिल्ली-बड़ौदा को हराकर सौराष्ट्र-आंध्रा ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

गौतम गंभीर, ऋषभ पंत जैसे स्टार बल्लेबाजों के बावजूद दिल्ली की टीम आंध्रा के खिलाफ महज 111 रन पर आउट हो गई।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 9:41 AM IST
vijay hazare trophy

नई दिल्ली। भारतीय घरेलू क्रिकेट में इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में गुरुवार को नॉकआउट मैचों में तीसरा और चौथा क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला गया। नॉकआउट चरण में गुरुवार को बड़ौदा और सौराष्ट्र जबकि आंध्रप्रदेश और दिल्ली के बीच भिड़ंत हुई। पहले मुकाबले में सौराष्ट्र ने बड़ौदा को जबकि दूसरे मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को मात देते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

सौराष्ट्र ने हासिल की जीत-
सौराष्ट्र और बड़ौदा के बीच यह मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला गया। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बड़ौदा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 247 रन बनाए। 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने 48.4 ओवरों में 251 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। जीत के साथ ही सौराष्ट्र की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। सौराष्ट्र की तरफ से विकेटकीपर अवि बरोट (82) और अर्पित वसवाडा (45*) रन बनाये। बड़ौदा की तरफ से अतीत सेठ मे सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, बड़ौदा के लिए ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (61) और सोएब ताई (72*) रनों की शानदार पारी खेली। सौराष्ट्र की गेंदबाजी में चिराग जानी 4 विकेट के साथ सबसे कामयाब रहे।

दिल्ली की बल्लेबाजी हुई फेल-
दूसरे मैच में दिल्ली का सामना आंध्रा से था। गौतम गंभीर , ऋषभ पंत, उन्मुक्त चंद जैसे बड़े सितारों के साथ बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम मात्र 111 रन पर सिमट गई। इस मैच में दिल्ली की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्रा की टीम ने चार विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल किया। आंध्रा की तरह से शिवा कुमार चार विकेट के साथ सबसे कामयाब गेंदबाज साबित हुए। गौरतलब हो कि सेमीफाइनल का अगला मुकाबला 24 और 25 फरवरी को खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच 24 फरवरी जबकि दूसरा सेमीफाइनल का मैच आन्ध्रा और सौराष्ट्र के बीच 25 फरवरी को दिल्ली में खेला जायेगा।

Published on: