क्रिकेट

VHT 2025 QF: शम्स मुलानी ने संभाली मुंबई की लड़खड़ाती पारी, रिज़्वी ने यूपी को पहुंचाया 300 के पार

Vijay Hazare Trophy, Quarter Final: मुंबई ने पहले क्वार्टरफाइनल में शम्स मुलानी की अहम पारी के दम पर 254 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। वहीं दूसरे मुकाबले में यूपी ने सौराष्ट्र के सामने 310 रन बोर्ड पर लगाए।

2 min read
Jan 12, 2026
मुंबई के बल्लेबाज शम्स मुलानी (फोटो- BCCI)

Vijat Hazare Trophy, Quarter Final: विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में आज सोमवार को जहां एक ओर कर्नाटक और मुंबई आमने-सामने हैं तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुकी टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों पर दोनों मुकाबलों में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं, जहां एक ओर यूपी की टीम ने 310 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, वहीं दूसरी ओर पूरे सीजन में बल्लेबाजी से डोमिनेट करने वाली मुंबई की टीम की पारी लड़खड़ाती हुई दिखाई दी। दोनों ही मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

ये भी पढ़ें

ODI में भारत की बादशाहत, इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हुआ नाम, आज तक कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा ‘करिश्मा’

मुलानी ने मुंबई को पहुंचाया सम्मानजनक स्कोर तक

पहले क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम ने 8 विकेट खोकर 254 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने अहम पारी खेलते हुए 91 गेंदों पर 86 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान सिद्धेश लाड ने 58 गेंदों पर 38 रन जोड़े, टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। एक समय मुंबई का स्कोर 191 रन पर 7 विकेट था, लेकिन शम्स मुलानी ने टीम को 200 के पार जाने में अहम भूमिका निभाई। पारी के अंतिम ओवर में वह अभिलाष शेट्टी का शिकार बने। कर्नाटक की गेंदबाजी में विद्याधर पाटिल सबसे सफल रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट झटके।

यूपी 300 के पार

दूसरे क्वार्टरफाइनल में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 310 रन बनाए। यूपी की ओर से अभिषेक गोस्वामी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दी। मध्यक्रम में समीर रिज़्वी ने 77 गेंदों पर 88 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 300 के पार पहुंचाया। कप्तान रिंकु सिंह सिर्फ 13 रन ही बना सके। सौराष्ट्र की ओर से चेतन साकरिया ने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट झटके।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका! ICC ने तैयार किया नया प्लान

Also Read
View All

अगली खबर