क्रिकेट

IND vs ENG 1st ODI: क्या 100 शतकों का रिकॉर्ड होगा विराट का आखिरी लक्ष्य? पार्थिव पटेल ने बताया कोहली का सबसे बड़ा मोटिवेशन

Parthiv Patel on Virat Kohli 100 centuries record motivation: भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी मंगलवार 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस महामुकाबले से ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने विराट कोहली के मोटिवेशन और 100 शतकों के महारिकॉर्ड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Jul 14, 2026
Virat Kohli 100 centuries record motivation , Parthiv Patel on Virat Kohli 100 hundreds , India vs England 1st ODI Trent Bridge Nottingham ,
विराट कोहली (Photo - IANS)

Parthiv Patel on Virat Kohli 100 centuries record motivation: टीम इंडिया आज से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलकर अपने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की शुरुआत करने जा रही है। इस सीरीज में सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं, इसलिए हर सीरीज में इनके प्रदर्शन को बारीकी से परखा जाएगा।

इसी बीच, भारत के पूर्व विकेटकीपर और क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने विराट कोहली को लेकर एक बेहद दिलचस्प बात कही है। पार्थिव का मानना है कि विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में सब कुछ हासिल कर लिया है, इसलिए अब उनके पास साबित करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

'अगर ये दिमाग में है तो रन बनेंगे…'

जियोहॉटस्टार (JioHotstar) के एक शो में बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, 'विराट कोहली के पास पाने के लिए अब क्या बाकी है? उन्होंने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता, चैंपियंस ट्रॉफी जीती और जो एक कसर बची थी, वह टी20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरी कर ली। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट में नंबर 1 बना और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह खुद को कैसे मोटिवेट रखते हैं। मेरे हिसाब से इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का महारिकॉर्ड ही उनका सबसे बड़ा मोटिवेशन हो सकता है। अगर यह लक्ष्य उनके दिमाग में है, तो रन अपने आप बनते चले जाएंगे। जब विराट रन बनाएंगे और अच्छी फॉर्म में रहेंगे, तो इससे बाकी भारतीय बल्लेबाजों को भी बहुत फायदा होगा।'

टीम इंडिया की बैटिंग होगी मजबूत

इसी शो में मौजूद भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। नायर ने कहा कि रोहित शर्मा शॉर्ट बॉल खेलने के मास्टर हैं। सेना (SENA) देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में रोहित का रिकॉर्ड कमाल का है क्योंकि वह तेज गेंदबाजी और शॉर्ट बॉल का बखूबी सामना करते हैं। नायर के मुताबिक, शुभमन गिल और रोहित शर्मा की मौजूदगी से भारतीय बैटिंग बेहद मजबूत होगी और इंग्लैंड के गेंदबाजों को उनके खिलाफ अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Updated on:
14 Jul 2026 02:05 pm
Published on:
14 Jul 2026 02:05 pm
Also Read
View All