क्रिकेट

India vs England : घर में सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने कोहली, धोनी से आगे निकले

-विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।-कोहली ने बतौर कप्तान अपने देश में अब 22 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि धोनी के नामा घर में 21 जीत है।-बतौर कप्तान कोहली घर में अब तक दो टेस्ट हारे हैं जबकि पांच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, धोनी घर में तीन टेस्ट हारे हैं जबकि छह ड्रॉ रहे हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 8:39 AM IST
virat.jpg

नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत में बतौर कप्तान सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कोहली की कप्तानी में भारत ने यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

कोहली हालांकि धोनी से कम मैचों में देश में कप्तानी करते हुए उनसे आगे निकल गए है। कोहली ने जहां देश में अब तक 29 मैचों में कप्तानी की है वहीं धोनी 30 मैचों में कप्तान रहे हैं। कोहली ने बतौर कप्तान अपने देश में अब 22 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि धोनी के नामा घर में 21 जीत है। बतौर कप्तान कोहली घर में अब तक दो टेस्ट हारे हैं जबकि पांच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, धोनी घर में तीन टेस्ट हारे हैं जबकि छह ड्रॉ रहे हैं।

उनके अलावा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत में 20 टेस्ट मैचों में से 13 जीते हैं, चार हारे हैं और तीन ड्रॉ रहा है। सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान 21 टेस्ट मैच भारत में खेले हैं, जिसमें में 10 जीते हैं और तीन हारे हैं जबकि आठ ड्रॉ रहा है। वहीं, सुनील गावस्कर ने घर में 29 टेस्ट मैचों में सात जीते हैं, दो हारे हैं और 20 मैच ड्रॉ खेले हैं।

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज