क्रिकेट

बस 17 रन बनाते ही कोहली रचेंगे बड़ा इतिहास, होंगे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

आयरलैंड के खिलाफ आज 17 रन बनाते ही विराट कोहली बड़ा इतिहास रचेंगे। वो टी-20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

2 min read
बस 17 रन बनाते ही कोहली रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलेगी। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम की कोशिश सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। बता दें कि सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 78 रनों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। पिछले मैच में भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। आज के मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। कोहली 17 रन बनाते ही टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरा कर लेंगे।

पिछले मैच में खाता नहीं खोल सके थे कोहली-
सीरीज के पहले मैच में कप्तान कोहली बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। लिहाजा आज के मैच में कोहली कोई गलती नहीं करना चाहेंगे। विराट के खाते में अभी टी-20 इंटरनेशनल में 1983 रन दर्ज है। आज अपना 17वां रन बनाते ही कोहली 2000 रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इस मामले से खास होगा ये रिकॉर्ड-
कोहली का ये रिकॉर्ड इस मायने से खास होगा कि वो फटाफट क्रिकेट के इस प्रारूप में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। बता दें कि कोहली से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम और मार्टिन गुप्टिल ने दो हजार बनाए है। मैक्कुलम ने 2000 रन अपनी 66वीं और गप्टिल ने 68वीं पारी में पूरा किया था। जबकि कोहली का ये 55वां इंटरनेशनल मैच होगा।

रोहित के पास भी बड़ा मौका-
कप्तान कोहली के साथ-साथ टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के पास भी आज के मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। रोहित टी-20 में 2000 रन बनाने से महज 51 रन दूर है। पिछले मैच में रोहित ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की थी, उसे देखते हुए उनके लिए ऐसा कर पाना काफी आसान नजर आ रहा है। अब ये देखना ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों दिग्गजों में से पहले कौन अपना 2000 रन पूरा करता है।

ये भी पढ़ें

इन दो खिलाड़ियों का करियर खत्म कर रहे हैं विराट !, फैंस का फूटा गुस्सा
Published on:
29 Jun 2018 05:47 pm
Also Read
View All
वैभव सूर्यवंशी यूं ही नहीं बने मोहम्मद सिराज का शिकार, GT के हेड कोच आशीष नेहरा ने खेला था ‘मास्टरस्ट्रोक’

6.50 करोड़ के तुषार देशपांडे जमकर लुटाते हैं रन, इस एक खिलाड़ी की वजह से लगातार हार रही राजस्थान रॉयल्स

वैभव सूर्यवंशी ने T20 क्रिकेट में रच डाला इतिहास, दुनियाभर के दिग्गजों का पछाड़ते हुए बना डाला महारिकॉर्ड

Rajasthan Royals Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, घर पर हारे लगातार तीन मैच, देखें किस टीम के क्वालीफाई करने के कितने % चांस

IPL 2026 Points Table Update: पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, टॉप-4 से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, जानें सभी टीमों का हाल