
Virat Kohli reaches Bengaluru for the Fitness Test: हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी सशर्त पर टीम इंडिया में जगह दी गई है। कोहली इसी प्रक्रिया मे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए है। सोशल मीडिया पर उनके बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बीसीसीआई की मुख्य चयन समिति ने इंग्लैंड के दौरे पर तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए हाल ही में टीम का ऐलान किया है।
दरअसल, विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। इस चोट के चलते ही उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कोहली को फिटनेस क्लियरेंस की शर्त पर टीम में शामिल किया गया था। अब वह फिटनेस टेस्ट देने के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं, ताकि अपने पसंदीदा फॉर्मेट में वापसी कर सकें।
बता दें कि उनके साथ अफगानिस्तान सीरीज से वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बाहर रहे जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है। लेकिन, चौंकाने वाली बात ये है कि यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या को टीम में जगह नहीं दी गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बाहर किए गए खिलाड़ी 2027 के विश्व कप प्लान का हिस्सा नहीं हैं।
इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 14 जुलाई से करेगी। पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में और सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।