क्रिकेट

ऋषभ पंत के लिए खतरा बने राहुल, विराट चाहते हैं कि दोहरी भूमिका निभाते रहें लोकेश

राहुल की विकेटकीपिंग देखकर दिग्गजों ने भी माना कि वह विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन कर सकने में सक्षम हैं। कप्तान कोहली का भी ऐसा ही मानना है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 11:27 AM IST
Virat Kohli
Virat Kohli

नई दिल्ली : टेस्ट के बाद ऋषभ पंत के लिए अब सीमित ओवर के क्रिकेट में भी मुश्किलें बढ़ रही है। उनकी विफलता काफी लंबी होती जा रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में चोटिल होने के बाद क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे केएल राहुल ने बल्ले के साथ-साथ विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन कर ऋषभ पंत के लिए समस्या बढ़ा दी है। इसके बाद बाकी के दोनों वनडे में भ विकेट के पीछे केएल राहुल ने ही विकेटकीपिंग की। राहुल की विकेटकीपिंग देखकर दिग्गजों ने भी माना कि वह विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन कर सकने में सक्षम हैं। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बयान के बाद तो स्पष्ट रूप से पंत पर खतरा मंडराने लगा है।

विराट को भी राहुल की दोहरी भूमिका पसंद आई

कप्तान विराट कोहली को भी केएल राहुल की दोहरी भूमिका बेहद पसंद आई। राहुल ने इस सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। कप्तान कोहली ने कहा कि राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में बने रहेंगे। वह टीम में वैसा ही संतुलन लेकर आते हैं, जैसा 2003 के विश्व कप में राहुल द्रविड़ लेकर आए थे।

अब चौथे नंबर को लेकर नहीं करेंगे प्रयोग

विराट कोहली ने अपनी गलतियों से भी सबक ली है। पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव करने के चलते टीम इंडिया स्थिर नहीं हो पाई थी। यहां तक कि कोहली ने अपने क्रम में भी बदलाव किया था। लेकिन लगता है कि उन्होंने गलतियों से सबक ले लिया है। जब जब उनसे यह पूछा गया कि टी-20 विश्व कप में चौथे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा तो उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि टीम में खिलाड़ियों के स्थान को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण हम पहले ही काफी नुकसान उठा चुके हैं। अब हम इस बात को अच्छी तरह समझ गए हैं। अब हम इसी क्रम के साथ कुछ समय तक चलेंगे। इसके बाद आकलन करेंगे कि यह सही है या गलत।

कोई कारण न खोजें

कप्तान कोहली ने कहा कि हम अच्छा खेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया और हम लगातार दो मैच जीते। इसमें भी कोई वजह न ढूंढ़े कि हमने टीम में कोई बदलाव क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसा टीम की बेहतरी के लिए किया गया।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया है।

Updated on:
20 Jan 2020, 11:27 AM IST
Published on: