क्रिकेट

Kane Williamson Retirement: ‘तुमने अपना काम कर दिया’, केन विलियमसन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, लिखा भावुक संदेश

विराट कोहली और केन विलियमसन की बतौर खिलाड़ी और कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की यात्रा लगभग एक साथ ही शुरू और समाप्त हुई। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को देश-विदेश में बड़ी सफलता दिलाई।

2 min read
Jun 12, 2026
Kane Williamson Retirement
कोहली ने संन्यास लेने वाले विलियमसन के लिए लिखा भावुक संदेश (photo - IANS)

Virat Kohli Post, Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। विलियमसन के संन्यास पर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिंदगी तो अभी शुरू हुई है।

विराट कोहली ने शेयर किया भावुक पोस्ट

विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "इतने वर्षों के दौरान विरोधी से दोस्त बनने का सफर। वर्षों से तुम्हें बल्लेबाजी करते और तुम्हारे खिलाफ मुकाबला करते देखना बहुत अच्छा लगा। उससे भी ज्यादा मैं हमारी दोस्ती और खेल और उससे आगे के बारे में हमारे एक जैसे नजरिए को महत्व देता हूं। जब भी हम बात करते हैं या मिलते हैं, मैं उसे हमेशा संजोकर रखता हूं। भाई, तुम्हें हमेशा शुभकामनाएं। तुमने अपना काम कर दिया है। अब तुम इसका पूरा मजा लेने और आराम करने के हकदार हो। बहुत बढ़िया दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है।"

दोनों दिग्गजों ने एक साथ शुरू की यात्रा

विराट कोहली और केन विलियमसन की बतौर खिलाड़ी और कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की यात्रा लगभग एक साथ ही शुरू और समाप्त हुई। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को देश-विदेश में बड़ी सफलता दिलाई। केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2021 का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराकर ही जीता था।

न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज

केन विलियमसन न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 2010 में डेब्यू करने वाले विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 378 मैचों की 452 पारियों में 48 शतक और 103 अर्धशतक की मदद से विलियमसन ने 19,346 रन बनाए। विलियमसन ने वनडे में 175 मैचों की 167 पारियों में 48.69 की औसत से 7,256 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 47 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन रहा।

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 110 मैचों की 195 पारियों में 54.06 की जोरदार औसत से 9515 रन बनाए। इस दौरान विलियमसन ने 38 अर्धशतक और 33 शतक ठोके। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी20 में इस खिलाड़ी ने 93 मैच की 90 पारियों में 33.44 की औसत से 2,575 रन बनाए। उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन रहा। इस प्रारूप में उन्होंने 123.08 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

फॉर्मेट के हिसाब से विलियमसन टेस्ट में पहले, टी20 में दूसरे और वनडे में न्यूजीलैंड के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में कीवी टीम ने 2019 वनडे विश्व कप और 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल खेला था।

Published on:
12 Jun 2026 08:56 pm
Also Read
View All
IND vs AFG: विराट कोहली की चोट को लेकर मोर्ने मोर्कल ने दिया बयान, कहा – युवा खिलाड़ियों के पास क्षमता साबित करने का बड़ा अवसर

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

Kane Williamson एक्टिव खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा औसत वाले, सचिन-द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों को भी छोड़ा पीछे

Women’s T20 World Cup 2026: पहले ही मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम की नंबर 3 को लेकर बढ़ी चिंता, कोच ने दिया ये अजीब बयान

टेस्ट क्रिकेट में 10 हज़ार रन के करीब आकार केन विलियमसन समेत इन चार खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज