क्रिकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक की जगह संजू सैमसन लेंगे! पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले नॉकआउट मुकाबले से पहले इस पूर्व क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को बाहर करने की मांग की है। जानें उन्होंने संजू सैमसन को खिलाने की वकालत क्यों की...
2 min read
Feb 26, 2026
Virender Sehwag, Sanju Samson replace Abhishek Sharma, India vs Zimbabwe T20 World Cup, Playing XI
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (photo - instagram/@indiancricketteam

IND vs ZIM, Virender Sehwag, Sanju Samson replace Abhishek Sharma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में खेला जाने वाला सुपर 8 मुक़ाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो (Do-or-Die) मैच है। इस मैच में भारतीय टीम में कई बदलाव करने की मांग उठ रही है। इस मैच में सलामी बल्लेबाजी में बदलाव की भी बात की जा रही है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस पर अपनी राय दी है और खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका देने की बात कही है।

अभिषेक को हटाओ, संजू को लाओ

सहवाग का मानना है कि अभिषेक शर्मा की जगह अब संजू सैमसन को मौका देने का वक्त आ गया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'अगर मैं टीम मैनेजमेंट में होता, तो मैं अभिषेक शर्मा को आराम देता और उनकी जगह संजू सैमसन को खिलाता। यही वो इकलौता मैच है जहां आप बदलाव की कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि अगर भारत यह मैच हारा तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इतने अहम मैच में भारत को अपनी सबसे मजबूत और फॉर्म में चल रही प्लेइंग XI के साथ उतरना चाहिए।'

अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो

अभिषेक के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप अब तक बुरे सपने जैसा रहा है। खराब तबीयत और खराब फॉर्म ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रुप स्टेज में वो लगातार तीन बार बिना खाता खोले (डक) आउट हुए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार वाले मैच में उन्होंने 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए। अब तक टूर्नामेंट के 4 मैचों में उनका औसत सिर्फ 3.75 का रहा है।

भारत को नेट रन रेट का डर

साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हारने के बाद भारत का नेट रन रेट गिरकर -3.800 हो गया है। अब न सिर्फ जीत जरूरी है, बल्कि रन रेट सुधारना भी सिरदर्द बन गया है। अगर वेस्टइंडीज सुपर-8 में साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम पर दबाव और बढ़ जाएगा।

बैटिंग कोच सितांशु कोटक को उम्मीद

भले ही सहवाग अभिषेक को बाहर करने की बात कह रहे हों, लेकिन टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक अब भी उन पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अभिषेक की तबीयत थोड़ी खराब थी, जिसकी वजह से वो लय नहीं पकड़ पाए। लेकिन पिछले मैच में वो अच्छे दिखे थे। मेरा मानना है कि किसी एक खिलाड़ी के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। हमारा काम उसे मानसिक रूप से मजबूत रखना है। एक बार जब वो गेंद को अच्छे से हिट करना शुरू कर देंगे, तो आपको पुराना वाला अभिषेक ही नजर आएगा।'

Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री