क्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, जीते जी नहीं भूल पाएंगे शिखर धवन

-वीरेंद्र सहवाग दो अनोखी तस्वीरें शेयर कर मजाकियां अंदाज में धवन को जन्मदिन की बधाई दी।-5 दिसंबर, 2020 को शिखर धवन पूरे 35 साल के हो गए। उन्होंने 20 अक्टूबर, 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।-धवन अब तक टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट, 139 वनडे और 62 टी.20 मैच खेल चुके हैं।  
2 min read
Dec 06, 2020
shikhar_dhawan.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। वह अपने सााथी खिलाड़ियों को तस्वीरें या ट्वीट्स कर फनी कमेंट्स करते रहते हैं। ऐसा ही अब उन्होंने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ किया। दरअसल, शिखर धवन (Shikhar Dhawan Birthday) ने 5 दिसंबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर धवन को उनके साथी खिलाड़ियों और चाहने वालों ने बर्थडे विश किया। इस लिस्ट में सहवाग (Sehwag) का भी नाम शामिल है, जिन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में धवन को जन्मदिन की बधाई दी जो वह जीते जी नहीं भूल सकते।

सहवाग ने ट्विटर अकाउंट पर धवन के हमशक्ल की दो तस्वीरें शेयर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुस्कुराते हुए इंसान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को सालगिरह की बहुत बहुत मुबारक बाद। ससुराल (ऑस्ट्रेलिया Australia) में खूब रन बनाओ बाकी मैच में भी और खुशी मनाओ। दुआ करता हूं कि आपको सेलिब्रेशन के और ज्यादा मौके मिलें, इतनी कि जांघे थपथपा के लाल हो जाएं।'

ऐसा नहीं है सहवाग ने धवन के साथ ऐसा मजाक पहली बार किया है। वर्ष 2017 में वह धवन के बर्थडे पर वीरू ने ठीक इसी तरह का पोस्ट किया था। उन्होंने धवन के हमशक्ल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था,'उस इंसान को जन्मदिन मुबारक जिसे अंग्रेज कमेंटेटक शिका बुलाते हैं, आप वो बनें जो हमेशा टीम इंडिया को मुश्किलों से बाहर निकाले, और भारत की जीत की नींव रखें।'

बता दें कि धवन 5 दिसंबर को पूरे 35 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1985 में दिल्ली में हुआ था। उनके चाहने वाले उनके साथी खिलाड़ी उन्हें प्यार से 'गब्बर' बुलाते हैं। धवन ने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट, 139 वनडे और 62 टी.20 मैच खेले हैं। 20 अक्टूबर, 2010 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

Updated on:
06 Dec 2020 11:19 am
Published on:
06 Dec 2020 10:03 am
Also Read
View All
युवराज सिंह का गौतम गंभीर को मैसेज! रोहित-विराट का नाम लिए बिना बताया World Cup 2027 जीतने का खास प्लान

Most T20I Runs: 2 साल में ही टूट गया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, जोस बटलर ने अपनी तूफानी पारी से बदला टी20 का इतिहास

IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल