क्रिकेट

T20 World Cup में हसरंगा का महा-धमाका, चोटिल होने के बावजूद तोड़े अफरीदी और मलिंगा के रिकॉर्ड, अब नजरें नंबर-1 बनने पर

सिर्फ 20 मैचों में हसरंगा का बड़ा उलटफेर! शाहिद अफरीदी और मलिंगा जैसे दिग्गज पीछे छूटे, अब क्या शाकिब अल हसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी खतरे में है? जानिए कैसे इस श्रीलंकाई स्पिनर ने टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका…

2 min read
Feb 09, 2026
वानिंदु हसरंगा ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बहुत शानदार रही है और पहले ही दिन से नए रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए हैं। श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया है। आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए हसरंगा ने चोटिल होने के बावजूद 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए जिसकी मदद से श्रीलंका ने 20 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इन विकेटों के साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें

नेपाल ने अंग्रेजों के छुड़ाए पसीने, आखिरी गेंद पर हुआ फैसला, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं था ये मैच!

अफरीदी और मलिंगा को पीछे छोड़ा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 2007 से 2016 के बीच 39 विकेट लिए थे। हसरंगा अब 40 विकेट के साथ उनसे आगे निकल गए हैं। अब श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हसरंगा ही बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज मलिंगा (38 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है।

शाकिब अल हसन अब भी नंबर-1 पर

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है, जिन्होंने 50 विकेट चटकाए हैं। हसरंगा के पास इस टूर्नामेंट में शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। इस बार बांग्लादेश की टीम सुरक्षा कारणों से वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले रही है, उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप के टॉप-5 गेंदबाज

गेंदबाजविकेट
शाकिब अल हसन50
वानिंदु हसरंगा40
शाहिद अफरीदी39
राशिद खान38
लासिथ मलिंगा38

श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच का हाल

श्रीलंका का स्कोर 20 ओवर में 163/6 (कुसल मेंडिस: 56 रन, कामिंदु मेंडिस: 44 रन)
वहीं आयरलैंड का स्कोर रहा, 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट। श्रीलंका ने यह मैच 20 रनों से जीत लिया। हसरंगा ने मात्र 20 मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल की है, जहां उनकी इकॉनमी रेट शानदार (6.01) रही।

चोटिल हसरंगा ने तोड़ा रिकॉर्ड

मैच के दौरान हसरंगा गेंदबाजी करते हुए अचानक परेशान दिखने लगे। उन्होंने अपने ओवर की कुछ ही गेंदें फेंकी थीं कि दर्द के मारे उनकी हालत खराब होने लगी। उन्होंने फिजियो के आने से पहले मैदान पर ही अपनी ट्राउजर (पैंट) ढीली करना शुरू कर दिया था। देखने में यह 'हैमस्ट्रिंग' (मांसपेशियों) की गंभीर चोट लग रही थी और सबको लगा कि वह अब बाहर चले जाएंगे। लेकिन उन्होंने उसी दर्द में गेंदबाजी जारी रखी और 4 ओवर में 25 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके।

ये भी पढ़ें

ICC ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, खेला जाएगा भारत–पाकिस्तान मैच! BCCI को झटका, नकवी ने रखी ये तीन बड़ी डिमांड

Updated on:
09 Feb 2026 12:09 pm
Published on:
09 Feb 2026 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर