
नई दिल्ली। गेंद से छेड़खानी के आरोप झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर फिर से क्रिकेट खेलते दिख सकते हैं। अपुष्ट खबरें आ रहीं है कि दोनों खिलाड़ियों को विराट कोहली की टीम में शामिल है सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का प्रतिबंध लगाया है। हालांकि दोषियों की सजा मुकर्रर होने के बाद विश्व क्रिकेट के बड़े दिग्गजों और क्रिकेट फैंस ने इन खिलाड़ियों के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की थी।
काउंटी क्रिकेट में खेल सकते हैं स्मिथ और वार्नर
अब ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खिलाड़ी अंग्रेजी काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं। कोच माइकल डी वेन्यूटो इन दोनों को अपनी काउंटी टीम से खिलाना चाहते हैं। खास बात ये है के आईपीएल के बाद कोहली भी काउंटी क्रिकेट खेलेंगे ऐसे में ये तीनो दिग्गज एक ही टीम से क्रिकेट खेलते नज़र आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये देखना काफी रोमांचक होगा।
एक साल का लगा था बैन
विराट के साथ स्मिथ और वार्नर खेल पाएंगे कि नहीं यह तो तय होने काफी मुश्किल है। लेकिन इतना जरूर है कि वेनेटो ने अपने इस बयान से सनसनी पैदा कर दी है। बता दें कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन खिलाड़ियों को बैन लगने के बाद किसी भी तरह के फॉर्मेट में हिस्सा लेने से सख्त मना किया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले के बाद दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया था। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में अपनी-अपनी टीम के कप्तान थे।