कोहली ने रचा कीर्तिमान फिर भी हारी टीम
कोहली ने इस मैच में शानदार 92 रन की नाबाद पारी खेली और चेन्नई सुपर किग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना को पीछे छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। हालांकि इस पारी के बावजूद बेंगलोर को मुंबई के हाथों 46 रन से हार का सामना करना पड़ा। विराट के अब 153 मैचों में 4619 रन हो गए हैं, जिसमें चार शतक और 32 अर्धशतक शामिल है। वहीं रैना के 163 मैचों में 4558 रन हैं और वह विराट से 61 रन पीछे हैं।