11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO: दिनेश कार्तिक का धोनी अवतार, पलक झपकते ही कर डाला यह कारनामा
Play video

VIDEO: दिनेश कार्तिक का धोनी अवतार, पलक झपकते ही कर डाला यह कारनामा

दिनेश कार्तिक ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में RR के कप्तान अजिंक्य रहाणे को शानदार स्टंपिंग कर चलता किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 19 Apr 2018, 11:35 AM IST

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जिसे कोलकाता ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मैच का आकर्षण रही दिनेश कार्तिक की शानदार स्टंपिंग जिसमे उन्होंने अजिंक्य रहाणे को बहुत ही शानदार तरीके से आउट किया। यह स्टंपिंग देख के आपको महेंद्र सिंह धोनी की याद आ जाएगी। रहाणे बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और उनको आउट करने के लिए कुछ खास करने की जरुरत थी ऐसे में सातवें ओवर की पांचवी गेंद पर नितीश राणा की गेंदबाजी पर दिनेश कार्तिक ने अविश्वसनीय स्टंपिंग कर रहाणे को 36 के स्कोर पर चलता किया।