क्रिकेट

बाबर आजम को अकेले बलि का बकरा नहीं बनाएं… वसीम अकरम ने बताया कौन है सबसे बड़ा दोषी

पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा है कि पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अकेले कप्‍तान बाबर आजम पर ठीकरा फोड़ना सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए बाबर आजम को बलि का बकरा नहीं बनाना चाहिए। टीम की हालत के लिए पाकिस्तान क्रिकेट का पूरा सिस्टम दोषी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2023, 12:42 PM IST
babar-azam.jpg
बाबर आजम को अकेले बलि का बकरा नहीं बनाएं... वसीम अकरम ने बताया कौन है सबसे बड़ा दोषी।

Wasim Akram on Babar Azam Captaincy: वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्‍तान की टीम को खिताब के सबसे बड़े दावेदार के रूप में पेश किया जा रहा था, लेकिन उसे 9 में से सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिल सकी। पाकिस्तान की वर्ल्‍ड कप से विदाई होने के बाद दिग्‍गज पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा है कि पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अकेले कप्‍तान बाबर आजम पर ठीकरा फोड़ना सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए बाबर आजम को बलि का बकरा नहीं बनाना चाहिए। टीम की हालत के लिए पाकिस्तान क्रिकेट का पूरा सिस्टम दोषी है।


पाकिस्तानी टीवी चैनल ए स्पोर्ट्स पर वसीम अकरम ने कहा कि कप्तान ही अकेला मैच नहीं खेलता है। हां बाबर ने वर्ल्ड कप और एशिया कप में कुछ गलतियां की हैं, लेकिन अकेले वही हार के लिए दोषी नहीं। ये पूरे सिस्टम की गलती है, क्योंकि एक साल से खिलाडि़यों को ये ही नहीं पता कि हमारा कोच कौन है। आप सिर्फ बाबर आजम को बलि का बकरा नहीं बना सकते हैं।

तनाव में दिखे बाबर

वसीम अकरम ने आगे कहा कि बाबर आजम स्‍टार खिलाड़ी हैं। जब वे रन बनाते हैं तो पूरा देश खुश होता है। लेकिन, कप्तानी ने बाबर आजम के प्रदर्शन पर दबाव बनाया है। बाबर वर्ल्ड कप और एशिया कप के दौरान तनाव में नजर आए। उन्हें दबाव को मैनेज करना सीखना होगा। जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्हें केवल बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप से बाहर होते ही बदल गई पूरी इंग्लैंड टीम

हर मोर्चे पर विफल रहे बाबर

बाबर आजम के वर्ल्ड कप 2023 के सफर की बात करें तो बतौर कप्तान यह उनके लिए किसी दुस्‍वप्‍न से कम नहीं है। इसके साथ ही बल्लेबाज में भी पूरी तरह फ्लॉप ही रहे हैं। उन्होंने पाकि‍स्‍तान के लिए 9 पारियों में सिर्फ 320 रन बनाए। इसे देखते हुए उन पर गाज गिरना तय है और उनकी कप्तानी जाने की भी चर्चा भी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : भारत-न्यूज़ीलैंड का सेमीफाइनल बारिश में धुला तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?

Published on: