IND vs NZ World Cup 2023 Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइन मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही सेमीफाइनल खेला गया था और बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका। इसके बाद रिजर्व डे पर अगले दिन भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर से वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। अब सवाल ये है कि अगर 15 नवंबर को मुंबई में बारिश से मैच धुला तो क्या होगा? आईसीसी ने इसके लिए इस बार क्या नियम तय किया है?